हो गया खुलासा, इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी थी सलमान खान की 'भारत'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 13, 2018 04:57 PM2018-09-13T16:57:42+5:302018-09-13T16:59:05+5:30

प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के बाद कैटरीना को फिल्म में एंट्री मिल गई। वह अब सलमान के अपोजिट नजर आएंगी। अभी कुछ दिनों पहले ही 'भारत' की टीम माल्टा से शूटिंग करके मुंबई वापस लौटी है। 

Reason behind Priyanka chopra exit Salman Khan Bharat | हो गया खुलासा, इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी थी सलमान खान की 'भारत'

हो गया खुलासा, इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी थी सलमान खान की 'भारत'

मुंबई, 13 सितम्बर: जब से प्रियंका भारत लौटी हैं तब से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं। कभी निक जोनस से सगाई को लेकर तो कभी सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर देसी गर्ल लाइम लाइट में रहीं। फिल्म 'भारत' छोड़ने की वजह प्रियंका की सगाई बताई गई। लेकिन अब इन सबके बीच एक नई खबर आई है जिसमें भारत छोड़ने की असली वजह सामने आई है। दरअसल, प्रियंका ने अली अब्बास जफ़र की फिल्म 'भारत' तब्बू और दिशा पाटनी की वजह से छोड़ी।

दरअसल, जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी तब उसमें वह सिर्फ अकेली एक्ट्रेस थीं लेकिन बाद में तब्बू और दिशा पाटनी की एंट्री हुई। जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गईं। 

वहीं, सेट पर सलमान के लेटलतीफी की आदत से भी प्रियंका वाकिफ हैं जिसे झेलने के मूड में वह नहीं थीं इसलिए उन्होंने फिल्म से कन्नी काट ली। 

बता दें कि प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के बाद कैटरीना को फिल्म में एंट्री मिल गई। वह अब सलमान के अपोजिट नजर आएंगी। अभी कुछ दिनों पहले ही 'भारत' की टीम माल्टा से शूटिंग करके मुंबई वापस लौटी है। 

खबरों कि मानें तो प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका के होने वाले पति निक का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डैलस शहर में हुआ है और वह पेशे से गिटारिस्ट और सिंगर हैं। इसके अलावा निक पिता सॉन्ग राइटर और म्यूजिश‍ियन हैं जबकि उनकी मां साइन लैंग्वेज टीचर हैं। माता-पिता के अलावा निक के दो बड़े भाई केविन और जो जबकि एक छोटा भाई फ्रेंकी है। निक की परवरिश उनकी मां के पास न्यूजर्सी में हुई है। 

Web Title: Reason behind Priyanka chopra exit Salman Khan Bharat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे