'महाभारत' की शूटिंग देखने आए दर्शक ही निभाते थे सैनिकों का रोल, बिना पैसे लिए ही करते थे 12-12 घंटे तक काम

By अमित कुमार | Published: April 23, 2020 02:41 PM2020-04-23T14:41:57+5:302020-04-23T14:41:57+5:30

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दूरदर्शन एक बार फिर रामायण और महाभारत जैसे शो का प्रसारण कर रहा है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

ravi chpora wife renu chpora said mahabharat local public was soldier in war | 'महाभारत' की शूटिंग देखने आए दर्शक ही निभाते थे सैनिकों का रोल, बिना पैसे लिए ही करते थे 12-12 घंटे तक काम

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsलॉकडाउन के दिनों में महाभारत और रामायण का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में वैसे तो स्टार कास्ट की लंबी-चौड़ी लिस्ट थी, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के समय सैनिकों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती थी।

दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के फिर से शुरू होने से इन दोनों ही धाराविहक को लेकर कई पुरानी बातें सामने आई है। रामायण से जुड़ी कई किस्सों को लोगों ने अब जाकर जाना है। रामायाण की तरह महाभारत भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग लगातार इस सीरियल पर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। महाभारत के निर्माण से जुड़ी कहानियां जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

लॉकडाउन के दिनों में महाभारत और रामायण का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में वैसे तो स्टार कास्ट की लंबी-चौड़ी लिस्ट थी, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के समय सैनिकों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती थी। बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने भी शो को डायरेक्ट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने महाभारत से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया।

रेनू चोपड़ा ने बताया कि कम ही दिनों में पॉपुलर होने के कारण लोग महाभारत में फ्री में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। राजस्थान के जयपुर के निकट सो की शूटिंग की गई थी। वहां शूटिंग देखने आने वाले आम लोग महाभारत में फ्री में काम करने के लिए तैयार रहते थे। उस वक्त सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक शूटिंग होती थी। लेकिन उन लोगों ने कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की।

Web Title: ravi chpora wife renu chpora said mahabharat local public was soldier in war

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे