जल्द ही नानी बनने वाली हैं रवीना टंडन, बेटी के लिए रखी शानदार बेबी शॉवर पार्टी
By मेघना वर्मा | Published: September 8, 2019 01:59 PM2019-09-08T13:59:39+5:302019-09-08T13:59:39+5:30
वर्कफ्रंट पर बात की जाए तो रवीना आखिरी बार साल 2017 में 'शब' में नजर आई थीं। इसके बाद रवीना ने साल 2019 में आई 'खानदानी शफाखाना' में एक कैमियो किया।
रवीना टंडन इन दिनों डांस रिएलिटी शोज में बतौर जज के रुप में दिखाई दे रही हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से सभी का दिल जीतने वाली रवीना जल्द ही नानी बनने की तैयारी में हैं। बता दें रवीना टंडन ने बेटी छाया को गोद लिया था। अब छाया जल्द ही मां बनने वाली हैं। रवीना ने बेटी छाया के लिए शानदार शावर पार्टी का भी आयोजन किया था।
बता दें साल 1995 में रवीना टंडन ने दो लड़िकयों को गोद लिया था। उस वक्त पूजा की उम्र 11 साल और छाया की 8 साल थी। रवीना ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की। उन्हें पढाया-लिखाया और उनकी शादी भी करवाई। वहीं अब छाया मां बनने वाली हैं। जिसके लिए रवीना टंडन ने शानदार बेबी पार्टी रखी थी।
पिंकविला की खबर की मानें तो इस पार्टी में रवीना टंडन के करीबी दोस्त मौजूद थे। पार्टी में रवीना की खुद की बेटी राशा ठडानी भी मौजूद थीं।
वर्क फ्रंट पर बात की जाए तो रवीना आखिरी बार साल 2017 में 'शब' में नजर आई थीं। इसके बाद रवीना ने साल 2019 में आई 'खानदानी शफाखाना' में एक कैमियो किया।