पत्नी दीपिका की कमर देखते हुए रणवीर सिंह ने शेयर की फोटो, लिखी ये खास बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 14, 2019 02:20 PM2019-10-14T14:20:18+5:302019-10-14T14:20:18+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में रणवीर ने दीपिका के साथ की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ranveer singh shares 7 years old picture stalking deepika padukone | पत्नी दीपिका की कमर देखते हुए रणवीर सिंह ने शेयर की फोटो, लिखी ये खास बात

पत्नी दीपिका की कमर देखते हुए रणवीर सिंह ने शेयर की फोटो, लिखी ये खास बात

Highlightsदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री से बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे पर प्यार दिखाने का।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री से बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों का प्यार जगजाहिर है। दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे पर प्यार दिखाने का। खासकर रणवीर कई खुल्लम खुल्ला दीपिका पर प्यार बरसा चुके हैं। रणवीर का ये हाल शादी के पहले भी थी। दोनों गोलियों का रासलीला रामलीला के दौरान करीब आए थे। हाल ही में रणवीर ने उसी समय के एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

रणवीर ने जिस फोटो को शेयर किया है उसमें दीपिका रणवीर के आगे बैठी नजर आ रही हैं और एक्टर उनके पीछे नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों वह दीपिका की कमर निहार रहे हों। लेकिन वह इस दौरान दीपिका को काफी प्यार से देख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है कि किसी भी कैप्शन की जरुरत नहीं।

ऐसे में रणवीर की  इस फोटो पर खुद दीपिका पादुकोण भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं। दीपिका ने भी इस फोटो पर मजेदार कमेंट किया है। दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सात सालों में कुछ नहीं बदला है।

दीपिका के अलावा इस फोटो पर आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। फैंस को दोनों की ये फोटो खासा पसंद आ रही है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रणवीर दीपिका की साथ में ये पहली फिल्म थी। रामलीला ही वो फिल्म थी जिसमें दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। यहीं से दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। इस फिल्म के बाद दोनों के कई फिल्मों में साथ काम किया था।

Web Title: ranveer singh shares 7 years old picture stalking deepika padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे