रणवीर सिंह ने रिवील किया अपना रिटायरमेंट प्लान, दीपिका पादुकोण नहीं इन लोगों को दी जगह

By मेघना वर्मा | Published: March 5, 2019 03:28 PM2019-03-05T15:28:50+5:302019-03-05T15:34:18+5:30

रणवीर का ये प्लान परफेक्ट होने के साथ फैसिनेटिंग बहुत है। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपने पूरे रिटायरमेंट प्लान में कहीं दीपिका का नाम भी नहीं लिया।

Ranveer Singh reveals his dream retirement plans | रणवीर सिंह ने रिवील किया अपना रिटायरमेंट प्लान, दीपिका पादुकोण नहीं इन लोगों को दी जगह

रणवीर सिंह ने रिवील किया अपना रिटायरमेंट प्लान, दीपिका पादुकोण नहीं इन लोगों को दी जगह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के कुछ फेवरेट कपल्स में से हैं। अपने फिल्मी सफर के साथ ऐसा एक इवेंट नहीं होता जब दोनों एक्टर्स एक-दूसरे को प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। फिर चाहे वो कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या इंटरव्यू। रणवीर ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अपने रिटारयमेंट प्लान को बता दिया है।

ग्राजिया मैग्जीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से जब उनके रिटायरमेंट ड्रीम्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं गोवा में सी-फेसिंग विला में रहना चाहता हूं, जहां स्वीमिंग पूल भी हो और जहां मैं खाना बना सकूं, पेंट कर सकूं, फिल्म देख सकूं और योगा कर सकूं। मैं अपने ढेर सारे बच्चों के साथ घिरा रहना चाहता हूं।'' 

अब ये तो देखने वाली बात होगी कि सिंबा एक्टर के इस रिटायरमेंट प्लान का रिप्लाई मस्तानी दीपिका क्या करती हैं। मगर रणवीर का ये प्लान परफेक्ट होने के साथ फैसिनेटिंग बहुत है। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपने पूरे रिटायरमेंट प्लान में कहीं दीपिका का नाम भी नहीं लिया। बता दें बीते साल यानी 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। फैरीटेल जैसी शादी की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब थे। 

रणवीर सिंह की हाल ही में आई फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। आलिया भट्ट के साथ उनकी इस फिल्म को लोग खुद से कनेक्ट कर पा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मेसी होंगे। 

Web Title: Ranveer Singh reveals his dream retirement plans

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे