महेंद्र सिंह धोनी के जबर फैन हैं रणवीर सिंह, माही संग पहली मुलाकात के लिए एक्टर ने किया था ये काम

By मनाली रस्तोगी | Published: August 16, 2020 01:21 PM2020-08-16T13:21:41+5:302020-08-16T13:24:40+5:30

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने माही के लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ दिग्गज क्रिकेटर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी रणवीर ने बताया।

Ranveer Singh remembers his first meeting with MS Dhoni | महेंद्र सिंह धोनी के जबर फैन हैं रणवीर सिंह, माही संग पहली मुलाकात के लिए एक्टर ने किया था ये काम

महेंद्र सिंह धोनी के जबर फैन हैं रणवीर सिंह, माही संग पहली मुलाकात के लिए एक्टर ने किया था ये काम

Highlightsरणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए शेयर किया पोस्टरणवीर ने जमकर की धोनी की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा दिया। इसके साथ पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, धोनी के रिटायर होने से फैंस के साथ कई सेलेब्स भी काफी निराश हैं। वहीं, धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया है। 

इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने धोनी के लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से दो थ्रोबैक फोटो हैं। इसी के साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'ये तस्वीर कर्जत के एनडी स्टूडियो में साल 2007/08 में ली गई थी। तब मैं 22 साल का था और बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहा था। मैंने ये काम इसलिए लिया था क्योंकि जो ऐड फिल्माया जा रहा था, उसे महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझसे तब काम ज्यादा लिया गया और पैसे कम दिए गए। मगर मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ रहा था क्योंकि मैं तब सिर्फ उन्हें देखना चाहता था। मेरे तो उस समय चोट भी लगी हुई थी, लेकिन मैंने तब भी दर्द में काम किया। उसके बाद मैंने सोचा कि दर्द में काम करने का रिवॉर्ड ये मिल सकता है कि शायद उन्हें धोनी के साथ मिलने या उनके साथ तस्वीर क्लिक कराने का मौका मिल जाए। जब मैं आखिरकार उससे मिला, तो मैं पूरी तरह से हैरान था।'

रणवीर सिंह ने आगे कहा, 'वो बेहद विनम्र थे। वो बेहद दयालु भी हैं। उनके लिए मेरा प्यार, सम्मान और श्रद्धा और भी मजबूत हो गई। अपनी फिल्म करने के बाद सपना (जो उस समय हमारी आम हेयर स्टाइलिस्ट थीं) ने मुझे एक दिन फोन किया और कहा अरे मुझे पता है कि तुम महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हो। वह महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं। आओ आकर उनसे मिल लो अगर तुम्हारा मन हो तो।'

अपनी बात को जारी रखते हुए रणवीर सिंह ने बताया, 'उस समय मैं अपने सारे काम छोड़कर तुरंत महबूब स्टूडियो चला गया। जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मेरी फिल्म बैंड बाजा बारात में मेरी एक्टिंग की तारीफ की। हमने साथ में समय बिताया। मैंने उनसे अपनी हैट और जर्सी साइन कराई। उस दिन मैं सातवें आसमान पर था। उसके बाद मुझे उनसे मिलने के कई बेहतरीन मौके मिले।' यही नहीं, एक्टर ने माही के साथ और भी कई पुरानी यादों को ताजा किया।

Web Title: Ranveer Singh remembers his first meeting with MS Dhoni

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे