शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रह रहे हैं पति रणवीर सिंह, जानिए इसके पीछे का कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 19, 2019 11:10 AM2019-01-19T11:10:51+5:302019-01-19T11:11:11+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद से अलग अलग तरीके से सुर्खियों में हैं। ऐसे में इस कपल के साथ कुछ चीजें थोड़ा अलग भी हो रही हैं।

ranveer singh opened up about why they decided to live in deepika house | शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रह रहे हैं पति रणवीर सिंह, जानिए इसके पीछे का कारण?

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रह रहे हैं पति रणवीर सिंह, जानिए इसके पीछे का कारण?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद से अलग अलग तरीके से सुर्खियों में हैं। शादी के बाद दिए इंटरव्यू में दोनों ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी पर पहली बार बात भी की है। ऐसे में इस कपल के साथ कुछ चीजें थोड़ा अलग भी हो रही हैं।

जैसा कि सभी को पता है हर जगह शादी के बाद लड़कियां की अपना घर छोड़कर पति के घर जाती हैं लेकिन इनके साथ यहां भी उल्टा हुआ है।  हाल ही में रणवीर ने बताया कि आखिर उन्होंने शादी के बाद दीपिका के घर रहने का फैसला क्यों लिया। रणवीर सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि दीपिका से शादी के बाद उन्होंने उनके घर पर रहने का फैसला लिया। 

वो इसलिए क्यों जो भी शादियां बचपन से उन्होंने देखीं हैं उनसे बस यही महसूस किया है कि इसके कमिटमेंट्स से भागने का कोई ऑप्शन नहीं। बस इसलिए मैं चाहता था कि दीपिका अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए और इस कारण से मैंने ही उसके घर शिफ्ट होने का फैसला लिया। 

सरनेम बदलने से होगा फायदा

एस्ट्रोलॉजी के ह‍िसाब से अलग वह सरनेम बदलती हैं तो इसका सीधा असर उनके जीवन पर पड़ेगा। पॉपुलर न्यूमरो- एस्ट्रोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी का कहना है कि इससे दीपिका का आने वाला कल ज्यादा बेहद होगा। साथ ही हिंदू परंपराओं में शादी के बाद पत्नी अपने पत‍ि का सरनेम नाम के साथ जोड़ती है। जैसा कि सभी को पता है कि रणवीर स‍िंह का सरनेम भवनानी है। 

ऐसे में अगर शादी के बाद दीप‍िका इसे जोड़ती हैं तो उनके भव‍िष्य पर इसका क्या असर होने वाला है। पिंकविला की खबर के अनुसार का नाम सिंह राशि से है ऐसे में उनका पूरा नाम न्यूमरोलॉजी के ह‍िसाब एक नंबर का है, जो कि परफेक्ट है। साथ ही संजय जुबानी का कहना है कि अगर दीप‍िका, रणवीर का R या फिर स‍िंह सरनेम को अपने नाम में जोड़ती हैं तो ये न्यूमरोलॉजी के ह‍िसाब से बदल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उनको अपने नाम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। दीप‍िका को अपना ओर‍िजनल नाम ही आगे भी रखना चाह‍िए, यही उनके भव‍िष्य के लिए बेहतर है।

Web Title: ranveer singh opened up about why they decided to live in deepika house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे