Video:रणवीर सिंह ने स्टेज पर आलिया संग कुछ यूं मचाया धमाल, फैंस भी हो जाएंगे इनके दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 25, 2019 11:06 AM2019-01-25T11:06:38+5:302019-01-25T11:06:38+5:30

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द फैंस को पर्दे पर अपनी फिल्म गली बॉय के जरिए दीवाना करने वाले हैं।

ranveer singh kinda weird dress alia bhatt gully boy music event video | Video:रणवीर सिंह ने स्टेज पर आलिया संग कुछ यूं मचाया धमाल, फैंस भी हो जाएंगे इनके दीवाने

Video:रणवीर सिंह ने स्टेज पर आलिया संग कुछ यूं मचाया धमाल, फैंस भी हो जाएंगे इनके दीवाने

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द फैंस को पर्दे पर अपनी फिल्म गली बॉय के जरिए दीवाना करने वाले हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गली बॉय का म्यूजिक लॉन्च किया गया है।

एक अनोखे अंदाज में इस दौरान आलिया और रणवीर ने फिल्म के गाने 'अपना टाइम आएगा' पर परफार्म किया, जिसको देखकर फैंस दोनों के दीवाने से हो गए। दोनों से स्टेज पर जमकर फैंस के सामने रैपरिंग की और मस्ती की। इस दौरान एक बार फिर से रणवीर सिंह काफी अतरंगी ड्रेस में दिखाई दिए।

यहां रणवीर सिल्वर व ग्रीन आउटफिट में नजर आए, वहीं आलिया ग्रीन ड्रेस में दिखीं। फिल्म के पहले गाने अपना टाइम आएगा ने समां बांध दिया। सभी गानों का ऑडिया लॉन्च किया गया, जिसे काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं रणवीर ने समा बांधने के लिए फैंस के बीच कूद पड़े।

 दोनों ने मुंबई के इस इवेंट में जमकर धमाचौकड़ी मचाई। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे है। फैंस ने दोनों का ये अंदाज ये पहली बार देखा था।  इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी आवाज इस फिल्म में रैप करते हुए दी। डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह  ने रैपर आर्टिस्ट का भी काम किया है।

Web Title: ranveer singh kinda weird dress alia bhatt gully boy music event video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे