रणवीर सिंह के इस फैन की बाथरूम में गिरने से हुई मौत, फोटो शेयर कर एक्टर ने जताया दुख

By मेघना वर्मा | Published: June 11, 2019 01:27 PM2019-06-11T13:27:17+5:302019-06-11T13:27:17+5:30

रणवीर सिंह इन दिनों रणवीर सिंह 83 फिल्म की शूटिंग में बिजी है। वहीं अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो गई है।

ranveer singh fan died in accident actor condolences sharing his photo | रणवीर सिंह के इस फैन की बाथरूम में गिरने से हुई मौत, फोटो शेयर कर एक्टर ने जताया दुख

रणवीर सिंह के इस फैन की बाथरूम में गिरने से हुई मौत, फोटो शेयर कर एक्टर ने जताया दुख

रणवीर सिंह बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जिन्होंने कम समय में लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा पागल रहते हैं। रणवीर भी अपने फैन्स को काफी महत्व देते हैं। रिसेंटली रणवीर ने अपने एक फैन को हमेशा के लिए खो दिया। 

दरअसल रणवीर के फैन जिनका ना जितन दुलेरा था। उनकी बाथरुम में गिरने से मौत हो गई। जिस बात से रणवीर सिंह को भी काफी दुख पहुंचा है। अपने सोशल अकाउंट पर रणवीर सिंह ने उस फैन के साथ ली गई फोटो को शेयर करके दुख जाहिर किया है। 

रणवीर सिंह ने अपना इंस्टा पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने जतिन के साथ ली गई फोटो को शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करके रणवीर सिंह ने लिखा, 'RIP LIL HOMIE'

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह का ये फैं जतिन दुलेरा ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक बाथरूम में गिर गया। सांस रुकने की वजह से उनकी मौत हो गई। इस घटना को एक पैपराजी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों रणवीर सिंह 83 फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 

 

Web Title: ranveer singh fan died in accident actor condolences sharing his photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे