कपिल देव से क्रिकेट की बारिकियां सीख रहे हैं रणवीर सिंह, वायरल हो रही हैं इंडियन जर्सी में उनकी फोटो

By मेघना वर्मा | Published: April 6, 2019 10:42 AM2019-04-06T10:42:57+5:302019-04-06T10:42:57+5:30

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव  बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

ranveer singh cricket practise with kapil dev biopic 83 see photos | कपिल देव से क्रिकेट की बारिकियां सीख रहे हैं रणवीर सिंह, वायरल हो रही हैं इंडियन जर्सी में उनकी फोटो

कपिल देव से क्रिकेट की बारिकियां सीख रहे हैं रणवीर सिंह, वायरल हो रही हैं इंडियन जर्सी में उनकी फोटो

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपने कैरेक्टर को ऑन स्क्रीन प्ले करने के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं। अपनी अगली फिल्म 83 के लिए भी इन दिनों रणवीस सिंह जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ फोटोज सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्टर इंडियन जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। 

धर्मशाला में कर रहे हैं प्रैक्टिस

अपनी अगली फिल्म 83 की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के लिए रणवीर सिंह क्रिकेट की बारिकियां सीखने में लगे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव  बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।

कपिल देव के साथ भी दिखाई दिए रणवीर सिंह

भारत के वर्ल्ड कप 1983 पर बनी इस फिल्म में अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए रणवीर सिंह कपिल देव की भी मदद ले रहे हैं।

इतिहास रचने वाले इस विश्व कप पर बनी फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। धर्मशाला ग्राउंड पर रणवीर सिंह कपिल देव के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। यहां उनके साथ फिल्म से जुड़े कई और मेम्बर्स भी हैं।  

ये स्टार्स भी आएंगे फिल्म में नजर

वायरल हो रही फोटोज में रणवीर सिंह अपने फैंस को थैंक्यू जेस्चर देते भी दिख रहे हैं। वहीं 83 फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। फिल्म '83' को 2020 में रिलीज किया जाएगा। 

Web Title: ranveer singh cricket practise with kapil dev biopic 83 see photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे