बर्थडे स्पेशल: ईशा देओल से इश्क लड़ा चुके हैं रणवीर सिंह, जानिए अब तक के अफेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 6, 2019 07:07 AM2019-07-06T07:07:46+5:302019-07-06T13:59:40+5:30

रणवीर सिंह ने 2018 के नवंबर में दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। लेकिन शादी के पहले वह अपने अफेयर्स के कारण खासा चर्चा में रहे, आइए आज ऐसे ही अफेयर्स को जानते हैं-

ranveer singh birthday special ranveer singh love affairs | बर्थडे स्पेशल: ईशा देओल से इश्क लड़ा चुके हैं रणवीर सिंह, जानिए अब तक के अफेयर

बर्थडे स्पेशल: ईशा देओल से इश्क लड़ा चुके हैं रणवीर सिंह, जानिए अब तक के अफेयर

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपने लव अफेयर के कारण सुर्खियों में रहते हैं, इसी लिस्ट में नाम आता है रणवीर सिंह का। रणवीर सिंह आज 34 साल के हो गए हैं। पहली ही फिल्म के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। कहते हैं कॉलेज के समय वह काफी दिलफेक आशिक थे।  जल्द ही वह लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते थे। रणवीर ने भले 2018 के नवंवर में दीपिका से शादी कर ली हो लेकिन अफेयर्स में एक्टर की लिस्ट बहुत लंबी है। रणवीर के अफेयर की खबरें कई अभिनेत्रियों के साथ उड़ी आइए जानते हैं अब तक किस-किस के साथ रणवीर के लिंकअप की खबरों ने बटोरी थीं सुर्खियां-

अहाना दयोल

 रणवीर सिंह जब से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके अफेयर के किस्से भी तभी से सुनने को मिले हैं। कहते हैं कॉलेज के समय में जब वह मुंबई में थे तब भी ये सिलसिला चला। आहना देओल और रणवीर सिंह ने कॉलेज के दिनों में कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया है। फिर आगे की पढ़ाई के लिए रणवीर विदेश चले गए और दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया। हांलाकि इन दोनों ने कभिी अपने इस रिश्ते पर कोई बात नहीं कही

 

अनुष्का शर्मा

अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी रणवीर के अफेयर के किस्सों ने भी खूब सुर्थियां बटोरीं। दोनों को उस समय कई बार साथ-साथ भी देखा।  लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया। दोनों 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) और 'दिल धड़कने दो' (2015) में भी साथ नजर आए हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा

2013 में आई फिल्म 'लुटेरे' की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। हांलाकि रणवीर ने इस बात से साफ इंकार किया था उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी उनकी अच्छी फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। दोनों ने सिर्फ इसी फिल्म में साथ काम। लेकिन दोनों के इश्क के चर्चे आज भी मीडिया में होते हैं।

 

Web Title: ranveer singh birthday special ranveer singh love affairs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे