विराट-अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे रणवीर और दीपिका!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 13, 2018 07:09 PM2018-06-13T19:09:05+5:302018-06-13T19:09:05+5:30

करीब 5 साल की रिलेशनशिप के बाद भी रणवीर और दीपिका खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।

Ranveer singh and Deepika Padukone planning destination wedding | विराट-अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे रणवीर और दीपिका!

विराट-अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे रणवीर और दीपिका!

बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत कपल्स में से एक है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी। दोनों ही स्टार्स काफी समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह ही रणवीर और दीपिका इटली में शादी कर सकते हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।  

वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी खबर थी कि रणवीर और दीपिका अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। ये भी खबर थी कि स्विटजरलैंड सरकार चाहती है कि दोनों वहां शादी करें ताकि उनके टूरिज्म को फायदा मिले।

फ़िलहाल दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। वैसे इन दिनों रणवीर सिंह सिम्बा की शूटिंग में बिजी हैं।

बता दें रोहित शेट्टी की ये फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी है जिसमें रणवीर सिंह पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले हैं। रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए मूंछे भी रखी है और अपनी बॉडी को टोंड भी किया है। खबरों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं। 

इसके अलावा रणवीर जल्द ही गली बॉय में नजर आएंगे। इसमें उनके आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगे। मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की यह कहानी है जो रियल लाइफ से प्र‍ेरित है।

वहीं अगर दीपिका के बारे में बात करें तो 'पद्मावत' के बाद उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं लिया है।    

Web Title: Ranveer singh and Deepika Padukone planning destination wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे