रणवीर और आलिया अपने घर में बनाएंगे ऋषि कपूर के लिए खास कमरा, रखेंगे उनकी बेशकीमती चीजें
By वैशाली कुमारी | Published: November 19, 2021 01:51 PM2021-11-19T13:51:54+5:302021-11-19T13:53:54+5:30
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड में उनके अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शादी का भी ऐलान किया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड में उनके अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शादी का भी ऐलान किया है। जल्द ही यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी। दोनों ही एक्टर के फैंस इन के शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में पाली हिल्स में अपना एक घर बनाया है। यह घर मल्टी स्टोरी का है। इस घर का जायजा लेते हुए अक्सर रणबीर आलिया और नीतू कपूर को स्पॉट किया गया है। रणबीर और आलिया ने मिलकर एक कमरा बनाने की योजना बनाई है। जिसमें वे अपने मृतक पिता ऋषि कपूर की कुछ बेशकीमती चीजें शामिल करेंगे। उस कमरे में उनकी पसंदीदा कुर्सी से लेकर बुकशेल्फ तक रखेंगे और दोनों चाहते हैं कि उस कमरे को ज्यादा से ज्यादा आरामदायक बनाया जाए।
एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की 2 आखिरी ख्वाहिशों का खुलासा किया था। नीतू ने बताया था कि वह रणवीर को दूल्हे के रूप में देखना चाहते हैं। नीतू ने कहा कि एक तो रणबीर को अपनी शादी के दिन पेशावरी परंपरा में पन्ना और एक ब्रोच के साथ पगड़ी पहने देखना था। इसके अलावा वह चाहते थे कि कृष्णा राज हाउस में रिधिमा, रणबीर और उनके लिए तीन अलग-अलग अपार्टमेंट हो।