विवाद: महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन, कहा- तुम्हें यह कहने का अधिकार किसने दिया ? हम मुंबई आएंगे, आपसे जो होता हो कर लो

By अमित कुमार | Published: September 5, 2020 09:40 AM2020-09-05T09:40:56+5:302020-09-05T09:40:56+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई वाले बयान पर अब बहस तेज हो गई है। दोनों ही ओर से बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब इस मामले पर कंगना रनौत की बहन ने अपना रिएक्शन दिया है।

Rangoli Chandel slams Maharashtra home minister comment that Kangana has no right to live in Mumbai | विवाद: महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन, कहा- तुम्हें यह कहने का अधिकार किसने दिया ? हम मुंबई आएंगे, आपसे जो होता हो कर लो

अनिल देशमुख ने कहा था, महाराष्‍ट्र में रहने का कोई अध‍िकार नहीं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकंगना और शिवसेना के बीच मुंबई मुद्दे पर जुबानी जंग ने तुल पकड़ ली है।एक्ट्रेस ने खुलेआम चैलेंज करते हुए कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है रोकना हो तो रोक लो। गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस बयान पर रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों एक बयान के कारण चर्चा में बनी हुईं हैं। दरअसल, कंगना ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए शहर को अनसेफ बताया था। इसके बाद से कंगना और शिवसेना के बीच इस मुद्दे पर जुबानी जंग ने तुल पकड़ ली। एक्ट्रेस ने खुलेआम चैलेंज करते हुए कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है रोकना हो तो रोक लो। 

इसके बाद कंगना को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कहा कि अगर वह मुबई के बारे में ऐसी टिप्पणी करती हैं तो उन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में नहीं रहना चाहिए। गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस बयान पर रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'और तुम्हें यह कहने का अधिकार किसने दिया ? हम नौ सितंबर को अपने घर मुंबई आएंगे, आपसे जो होता हो कर लो।'

अनिल देशमुख ने कहा था, महाराष्‍ट्र में रहने का कोई अध‍िकार नहीं

अनिल देशमुख ने साफ शब्‍दों में कहा कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है। अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।'

संजय राउत का भी आया था बयान

इससे पहले संजय राउत ने कहा कि जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर में आप रहते हैं। जहां कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बाते कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया। कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकट काल में 50 से ज्यादा पुलिसवालों ने अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं।

कंगना ने ट्वीट कर कही थी मुंबई आने की बात

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Web Title: Rangoli Chandel slams Maharashtra home minister comment that Kangana has no right to live in Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे