बॉलीवुड का 'कपूर' खानदान इस बार नहीं मनाएगा गणेश चतुर्थी, रणधीर कपूर ने बताया कारण

By मेघना वर्मा | Published: August 30, 2019 12:04 PM2019-08-30T12:04:05+5:302019-08-30T12:17:44+5:30

आरके स्टूडियो का निर्माण राज कपूर ने साल 1948 में चेम्बूर में किया था। इस स्टूडियो में सबसे पहले आग की शूटिंग हुई थी। जिसमें राज कपूर और नरगिस को कास्ट किया गया था।

Randhir Kapoor says no celebration of Ganesh Chaturthi festivities in this year | बॉलीवुड का 'कपूर' खानदान इस बार नहीं मनाएगा गणेश चतुर्थी, रणधीर कपूर ने बताया कारण

बॉलीवुड का 'कपूर' खानदान इस बार नहीं मनाएगा गणेश चतुर्थी, रणधीर कपूर ने बताया कारण

Highlightsआरके स्टूडियो को कुछ समय पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज के हाथों बेच दिया गया है। मुंबई में कपूर खानदान हर साल गणेश चतुर्थी का आयोजन बड़े स्तर पर करता था।

मुंबई का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाने वाले गणेश महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। कहीं विघ्नहर्ता की मूर्ती सज चुकी है तो कहीं पूजा के साजो-समान से बाजार सजे हैं। मगर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर का खानदान इस बार गणेश चतुर्थी नहीं मनाएगा। सदियों से पुरानी इस परम्परा को पूरा कपूर खानदान मिलकर मनाया करता था। मगर इस बार गणेश चतुर्थी का ये त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

रिसेंटली रणधीर कपूर ने इसके पीछे का कारण बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार रणधीर कपूर ने इस साल गणेश चतुर्थी ना मनाने का कारण आरके स्टूडियो को बताया है। बता दें कुछ समय पहले ही आरके स्टूडियो को गोदरेज कंपनी के हाथों बेच दिया गया है। जिसे लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं। रणधीर कपूर ने इस बार गणेश चतुर्थी को ना मनाने का कारण भी इसी को बताया है।

रणधीर कपूर ने बताया कि हर साल आरके स्टूडियो के ग्राउंड पर ही गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। अब यह स्टूडियो ही नहीं रहा तो यह आयोजन कहां किया जाएगा। कपूर खानदान के पास इतने बड़े लेवल पर प्रोग्राम को आयोजित करने के लिए स्टूडियो जैसी बड़ी जगह नहीं है। इसीलिए इस साल से गणेश चतुर्थी का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

रणधीर कपूर ने कहा, 'आखिरी साल हमारी गणेश चतुर्थी का लास्ट सेलिब्रेशन था। आरके स्टूडियो ही नहीं रहा तो कहां करेंगे। पापा ने यह प्रथा 70 साल पहले शुरू की थी मगर अब हमारे पास जगह ही नहीं है जहां हम इतने बड़े त्योहार का आयोजन कर सके जैसे आरके स्टूडियो में किया करते थे। हम बप्पा से बहुत प्यार करते हैं और उन पर विश्वास है मगर मुझे लगता है हम इस प्रथा को अब आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।'

बता दें आरके स्टूडियो का निर्माण राज कपूर ने साल 1948 में चेम्बूर में किया था। इस स्टूडियो में सबसे पहले आग की शूटिंग हुई थी। जिसमें राज कपूर और नरगिस को कास्ट किया गया था। मगर कुछ समय पहले कपूर खानदान ने इसे गोदरेज के प्रॉपर्टी डीलर के हाथो बेच दिया। 

English summary :
Ganesh Chaturthi Festival Mumbai:Rishi Kapoor and Randhir Kapoor family will not celebrate Ganesh Chaturthi this year. The entire Kapoor clan used to celebrate this tradition for centuries. But this time this festival of Ganesh Chaturthi will not be celebrated.


Web Title: Randhir Kapoor says no celebration of Ganesh Chaturthi festivities in this year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे