दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर के नीतू कपूर संग बदले थे रिश्ते, एक्टर पेरेंट्स से नहीं करते थे बात

By मनाली रस्तोगी | Published: July 8, 2020 02:52 PM2020-07-08T14:52:06+5:302020-07-08T14:52:06+5:30

आज बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए कि दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर और नीतू के रिश्ते कैसे बदले थे।

Ranbir Kapoor’s relationship with mother Neetu Kapoor suffered after breakup with Deepika Padukone | दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद रणबीर के नीतू कपूर संग बदले थे रिश्ते, एक्टर पेरेंट्स से नहीं करते थे बात

रणबीर कपूर को झेलनी पड़ी थी काफी आलोचना (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsखबरें चल रही थीं कि नीतू कपूर ही रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप का कारण थीं। इन सभी खबरों को खारिज करते हुए रणबीर ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी मां दीपिका पादुकोण को बहुत प्यार करती थीं

किसी समय में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के चर्चे दूर-दूर तक होते थे। इस जोड़ी को बॉलीवुड का पॉवर कपल माना जाता था। हालांकि, आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। मगर दोनों के ब्रेकअप के समय कई सारी बातें सामने आईं। बताया जाता है कि नीतू कपूर और रणबीर के बीच दीपिका के कारण दरार पैदा हो गया था। 

रणबीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर ने इस बात का खुलासा किया था कि जब दीपिका से उनका ब्रेकअप हुआ था, तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। मगर किसी को इसके पीछे का कारण नहीं मालूम है। यही नहीं, एक्टर ने ये बात भी स्वीकार की थी कि ब्रेकअप के बाद उनके घर का माहौल भी काफी बिगड़ गया था। रणबीर ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो अपने पेरेंट्स से ठीक से बात नहीं करते थे।

नीतू कपूर संग खराब हो गए थे रिश्ते

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा उन्हें ये भी लगता था कि उनकी मां नीतू कपूर के साथ उनके संबंध भी उस समय खराब हो गए थे। रणबीर कपूर ने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह उस दौरान बहुत अकेले हो गए थे। इतना ही नहीं, वो अपने माता-पिता के साथ गलत तरीके से व्यवहार करने की कोशिश भी करते थे। मालूम हो, इससे पहले खबरें चल रही थीं कि नीतू कपूर ही रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप का कारण थीं। 

दीपिका से प्यार करती थीं नीतू 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)
(फोटो सोर्स- ट्विटर)

मगर इन सभी खबरों को खारिज करते हुए रणबीर ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी मां दीपिका पादुकोण को बहुत प्यार करती थीं और अभिनेत्री के साथ उनके ब्रेकअप के पीछे उनका कोई हाथ नहीं था। बता दें, अब रणबीर और दीपिका दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। जहां रणबीर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं तो वहीं दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। 

Web Title: Ranbir Kapoor’s relationship with mother Neetu Kapoor suffered after breakup with Deepika Padukone

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे