VIDEO: आलिया भट्ट के लिए दिखी रणबीर कपूर की दीवानगी, आधी रात को गुपचुप तरीके से देने पहुंचे बर्थडे सरप्राइज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 15, 2019 09:31 AM2019-03-15T09:31:09+5:302019-03-15T09:31:09+5:30

आज आलिया भट्ट का 26वां जन्मदिन रणबीर कपूर खास मनाने पहुंचे हैं।

ranbir kapoor wish alia bhatt birthday in midnight spot her apartment | VIDEO: आलिया भट्ट के लिए दिखी रणबीर कपूर की दीवानगी, आधी रात को गुपचुप तरीके से देने पहुंचे बर्थडे सरप्राइज

VIDEO: आलिया भट्ट के लिए दिखी रणबीर कपूर की दीवानगी, आधी रात को गुपचुप तरीके से देने पहुंचे बर्थडे सरप्राइज

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी की भी खबरें आजकल जारों पर हैं, ऐसे में आज आलिया भट्ट का 26वां जन्मदिन रणबीर कपूर खास मनाने पहुंचे हैं।

अब ये तो साफ है जब दोनों इश्क में डूबे हैं तो रणबीर ही आलिया को सबसे पहले बर्थडे विश करेंगे और ऐसा उन्होंने किया भी है। आलिया का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए रणबीर आधी रात को उनके घर पहुंचे हैं।इस दौरान रणबीर कपूर ब्लू और ब्लैक कलर की जैकेट, स्काई ब्लू रंग की जींस और व्हाइट जूते पहने नजर आएं।

 वह अपने आपको इस दौरान भी छुपाते ही नजर आए , हालांकि इस दौरान आलिया भट्ट अपने घर के बाहर नजर नहीं आईं। जब वह आलिया के घर पहुंचे उस वक्त का रणबीर का वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस देख सकते हैं कि वह मीडिया से बचने के लिए तेजी से एक्ट्रेस के घर में घुसते नजर आ रहे हैं।

आज है आलिया भट्ट का जन्मदिन

आज आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गईं हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ है। वह एक फिल्म अभिनेत्री के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। भट्ट परिवार में जन्मी, वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया हिंदी फिल्मों की वो हीरोईन बन गई हैं जो काफी समय में ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

Web Title: ranbir kapoor wish alia bhatt birthday in midnight spot her apartment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे