देर रात आलिया के घर पहुंचे रणबीर कपूर, पापा महेश भट्ट भी आए नजर-आखिर क्या है माजरा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 7, 2018 09:40 AM2018-07-07T09:40:18+5:302018-07-07T09:40:18+5:30

शुक्रवार रात को एक बार फिर से रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर महेश भट्ट और आलिया के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए।

ranbir kapoor spotted at alia bhatts house to meet her family view photos | देर रात आलिया के घर पहुंचे रणबीर कपूर, पापा महेश भट्ट भी आए नजर-आखिर क्या है माजरा?

देर रात आलिया के घर पहुंचे रणबीर कपूर, पापा महेश भट्ट भी आए नजर-आखिर क्या है माजरा?

मुंबई, 7 जुलाई : अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म संजू इन दिनों पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म रणबीर के करियर की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म के साथ साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके आलिया भट्टे के साथ के रिश्ते की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि  रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप भी मजबूत होती जा रही है। दोनों एक्टर्स पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। 

ऐसे में  शुक्रवार रात को एक बार फिर से रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर महेश भट्ट और आलिया के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए। सोशल मीडिया पर आई फोटो को देखें तो आलिया के घर में रणबीर की इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि दोनों के रिश्तों से सब राजी हैं। ऐसे में जिस तरह के रणबीर महेश भट्ट से बातें करते नजर आए उससे साफ है कि वह भी दोनों के रिश्ते के लिए खुश हैं। 

इससे पहले आलिया भट्ट रणबीर के परिवार के साथ एक डिनर डेट पर नजर आईं थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब दोनों के परिवार इनके रिश्ते से खुश हैं। वहीं अब दोनों की शादी की  खबरें भी मीडिया में आ रही हैं। इतना ही नहीं'रालिया' जैसे कि रणबीर और आलिया के फैंस उन्हें पुकारने लगे हैं, इन दिनों जब भी वक्त मिल रहा है इसे साथ में गुजार रहे हैं। 

वहीं, रणबीर अपनी रिलेशनशिप को लेकर आलिया के मुकाबले ज्यादा खुले हुए नजर आते हैं। ऐसे कई मौके आए जब रणबीर की ओर से साफ इशारे मिले कि वह इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।अब इन हालिया तस्वीरो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप को लेकर उनकी फैमिलीज भी काफी संजीदा हैं। दोनों अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: ranbir kapoor spotted at alia bhatts house to meet her family view photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे