फिल्म एनिमल के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का वीडियो, यहां देखें
By मनाली रस्तोगी | Published: April 23, 2022 04:57 PM2022-04-23T16:57:25+5:302022-04-23T17:00:04+5:30
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म एनिमल से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें दोनों सितारे शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मनाली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। फिलहाल, इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एनिमल' में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि 'एनिमल' के सेट का है।
इस वीडियो में रणबीर और रश्मिका एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि रणबीर ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, जबकि रश्मिका सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रह हैं। यही नहीं, रणबीर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर यह लग रहा है सड़क के बीच में दोनों सितारे कोई शॉट लेने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही फिल्म के क्रू मेंबर्स से घिरे हुए हैं। मालूम हो, रणबीर और रश्मिका के लुक के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये फिल्म फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है।