Video: नहीं छुपा इश्क, सबके सामने आलिया को लेकर यूं प्रोटेक्ट करते नजर आए रणबीर कपूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 11, 2019 03:40 PM2019-01-11T15:40:09+5:302019-01-11T15:42:54+5:30

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें हर रोज फैंस के बीच छाई रहती हैं। दोनों को अलग अलग जगहों पर फैंस देखते रहते हैं। न्यूयॉर्क में दोनों ने नया साल साथ में मनाया है। अब दोनों गुरुवार को दिल्ली में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ पहुंचे थे।

ranbir kapoor protective and saving alia bhatt | Video: नहीं छुपा इश्क, सबके सामने आलिया को लेकर यूं प्रोटेक्ट करते नजर आए रणबीर कपूर

Video: नहीं छुपा इश्क, सबके सामने आलिया को लेकर यूं प्रोटेक्ट करते नजर आए रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें हर रोज फैंस के बीच छाई रहती हैं। दोनों को अलग अलग जगहों पर फैंस देखते रहते हैं। न्यूयॉर्क में दोनों ने नया साल साथ में मनाया है। अब दोनों गुरुवार को दिल्ली में बॉलीवुड के कई सितारों के साथ पहुंचे थे।

जिसमें रणवीर सिंह, एकता कपूर, करण जौहर, रोहित शेट्टी, समेत अन्य सितारे भी शामिल थे। लेकिन जब ये दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैंस ने इन स्टार्स को घेर लिया और सैल्फी लेने की कोशिश की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस दौरान आलिया को लेकर रणबीर का प्यार फैंस को देखने को मिला। हांलाकि रणबीर और आलिया ने मीडिया के सामने एक दूसरे के बीच दूरियां  बना कर रखीं लेकिन कहते हैं हां ना इश्क छुपाए नहीं छुपता है। वीडियो एक सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि काफी प्रोटेक्टिव दिख रहे हैं।

वीडियो में पहले करण जौहर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रणवीर सिंह निकलते हैं। रणवीर के ही पीछे रणबीर कपूर आलिया संग बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। वह आलिया के ठीक पीछे चल रहे हैं और इस बात का खास तौर पर ख्याल रख रहे हैं कि भीड़ की वजह से उन्हें कोई दिक्कत ना हो। ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है।

साथ ही खबरों की मानें तो ये कपल इसी साल जून में परिवार की राजी खुशी से सगाई कर लेगा। हांलाकि अभी डेट फिक्स नहीं हुई है। लेकिन इतना लगभग तय है कि नीतू चाहती है कि रणबीर और आलिया बिना देरी किए हुए सगाई कर लें और इसके लिए उन्होंने जून के महीने को चुना है।

Web Title: ranbir kapoor protective and saving alia bhatt

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे