सबके सामने ही रनबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया KISS, रोमांटिक अंदाज में नजर आए मलाइका-अर्जुन

By अमित कुमार | Published: March 16, 2020 12:46 PM2020-03-16T12:46:39+5:302020-03-16T12:46:39+5:30

आलिया भट्ट की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीर शेयर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी।

Ranbir Kapoor Kissing Alia Bhatt And Arjun Kapoor Kissing Malaika Arora pic goes viral | सबके सामने ही रनबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया KISS, रोमांटिक अंदाज में नजर आए मलाइका-अर्जुन

वायरल हो रही तस्वीर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsइन दोनों के रिश्ते पर कुछ दिन पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का बयान सामने आया था।बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इन दोनों के साथ दिखाई पड़ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ है। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। आलिया भट्ट के बर्थडे की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर थोड़ी पुरानी है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। 

यह तस्वीर किसी पार्टी के दौरान की है। जहां कई सारे लोग दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इन दोनों के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। इस तस्वीर में रनबीर सबके सामने ही आलिया के गालों पर एक प्यारा सा किस करते हैं। वहीं पीछे मलाइका-अर्जुन भी बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर मलाइका को किस करते दिखाई देते हैं। 

आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीर शेयर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी। फैंस इन जोड़ियों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इन दोनों के रिश्ते पर कुछ दिन पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का बयान सामने आया था।

रणबीर और आलिया के रिश्ते पर महेश भट्ट ने ये कहा 

महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया की लव अफेयर की खबरों को सही बताया। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है यह फैसला उनका होगा। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा, 'वो दोनों प्यार में हैं। रणबीर कपूर मुझे पसंद हैं। वह शानदार शख्स हैं। उन्हें अब अपने रिश्ते के लिए क्या करना चाहिए, यह उन पर निर्भर करता है। रणबीर और आलिया जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ रहेंगे।'

Web Title: Ranbir Kapoor Kissing Alia Bhatt And Arjun Kapoor Kissing Malaika Arora pic goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे