रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी पर इस अंदाज में पहुंची दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन समेत ये सितारे भी आए नजर-देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Published: September 28, 2019 08:53 AM2019-09-28T08:53:56+5:302019-09-28T08:53:56+5:30

आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। जिसमें आलिया केक बनाती हुई दिख रही हैं।

Ranbir Kapoor Birthday Party Deepika Padukone, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Alia Bhatt | रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी पर इस अंदाज में पहुंची दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन समेत ये सितारे भी आए नजर-देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी पर इस अंदाज में पहुंची दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन समेत ये सितारे भी आए नजर-देखें तस्वीरें

Highlightsरणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।रणबीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी।

रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के सांवरिया रणबीर के बर्थडे को लेकर कई दिनों से बी-टाउन में हलचल दिख रही थीं। वहीं देर रात रणबीर के बर्थडे बैश में सितारों का जमावड़ा देखा रहा। रणबीर कपूर के बर्थडे में दीपिका पादुकोण के साथ अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और रणवीर सिंह भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर सितारों की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। जो रणबीर कपूर के घर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वरीं में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ब्लैक आउटफिट में अपनी कार के अंदर रणबीर कपूर के घर जाती हुई दिखाई दीं।

वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पार्टी में पहुंचे। मलाइका ने जहां व्हाइट आउटफिट पहन रखी थी तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक सूट में दिखाई दिए। दोनों ही एक साथ कार में पार्टी में जाते नजर आए। वहीं पार्टी में आमिर खान उनकी वाइफ किरण, प्रीतम और अनुराग बासू भी देखे गए। 

रणबीर कपूर की पार्टी में एक्टर रणवीर सिंह ने भी शिरकत ली। मगर वह दीपिका के साथ यहां नहीं पहुंचे। बल्कि रणवीर खुद ड्राइव करके यहां पहुंचे। रणवीर ने रेट कैप और पर्पल कलक की टी-शर्ट पहन रखी थी। सिर्फ यही नहीं रणवीर ने अपने फैंस के साथ हाथ भी मिलाया। फोटो खिंचवायी उसके बाद वो रणबीर के घर जाते नजर आए।

इन सभी सितारों के अलावा शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर, जोया अख्तर भी पार्टी में दिखाई दिए। वहीं आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। जिसमें आलिया केक बनाती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर के लिए आलिया ने अपने हाथों से केक बनाया है।

Web Title: Ranbir Kapoor Birthday Party Deepika Padukone, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Alia Bhatt

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे