इस महीने में आलिया-रणबीर करने जा रहे हैं सगाई, सामने आ रही ये वजह?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 10, 2019 02:26 PM2019-01-10T14:26:23+5:302019-01-10T14:26:23+5:30
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें हर रोज फैंस के बीच छाई रहती हैं। दोनों को अलग अलग जगहों पर फैंस देखते रहते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें हर रोज फैंस के बीच छाई रहती हैं। दोनों को अलग अलग जगहों पर फैंस देखते रहते हैं। ऐसे में अब फैंस की निगाह बस इसी पर है कि आखिर कब ये शादी का ऐलान आखिकारतौर पर करेंगे।
हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर कबूला तो नहीं है लेकिन इस पर मनाही भी नहीं की है। आलिया रणबीर के परिवार के साथ अक्सर अब देखी जाती हैं। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इनके रिश्ते को नया नाम मिलने वाला है। रणबीर की मां नीतू तो चाहती है कि ये दोनों जल्द ही सगाई कर लें।
ऐसे में खबरों की मानें तो ये कपल इसी साल जून में परिवार की राजी खुशी से सगाई कर लेगा। हांलाकि अभी डेट फिक्स नहीं हुई है। लेकिन इतना लगभग तय है कि नीतू चाहती है कि रणबीर और आलिया बिना देरी किए हुए सगाई कर लें और इसके लिए उन्होंने जून के महीने को चुना है।
रणबीर की बहन ने दिया गिफ्ट
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी।अब ऐसी खबरें हैं कि रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर का एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार रिद्धिमा ने आलिया-रणबीर को एक रिंग गिफ्ट की है। ये रिंग बेहद खास है। खबर के अनुसार इस रिंग के ऊपर AR लिखा हुआ है। वहीं, इससे पहले रिद्धिमा ने आलिया को ब्रेसलेट गिफ्ट किया था।
रणवीर की बहन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर की। फोटो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा- 'The Crew'।
रणबीर और आलिया काफी समय से एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। दोनों के नए साल सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटो सोशल मीडिया पर छाई हैं जो दोनों के रिश्ते का गवाह हैं। इससे साफ हो रहा है कि रणवीर और आलिया के बीच कुछ ना कुछ तो जरूर चल रहा है।
वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया के पापा भी इशारों में इस बात को कंफर्म कर चुके हैं और वह बी-टाउन के नए ऐसे कपल बन गए हैं जिन पर सबकी नजर रहती हैं। हाल ही में आलिया रणबीर की फैमिली के साथ न्यू इयर सेलिब्रेट करती नजर आईं।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और पति भरत और बेटी समारा के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर भी हैं। इन फोटो में रणवीर और आलिया काफी एक दूसरे के काफी नजर आए हैं। साथ ही जिस तरह से आलिया रणवीर के परिवार से साथ नजर आईं हैं उससे भी साफ हो रहा है कि दोनों के रिश्ते को सभी ने स्वीकार कर लिया है।