क्या सच में रणबीर और आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई ? ये रहा सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 1, 2018 01:34 PM2018-10-01T13:34:19+5:302018-10-01T13:34:19+5:30

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में ये बात जोरों पर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो दोनों ने 28 सितंबर यानि रणबीर के जन्मदिन के मौके पर सगाई की है।

ranbir kapoor and alia bhatt secretly engaged on birthday | क्या सच में रणबीर और आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई ? ये रहा सबूत

क्या सच में रणबीर और आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई ? ये रहा सबूत

मुंबई, 1 अक्टूबर:   बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों जमकर सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के इश्क के चर्चों की खबरें भी खूब फैंस को लुभा रही हैं। ऐसे में अब इन दोनों की सगाई की खबरों ने सभी को चौंका दिया है।

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में ये बात जोरों पर है कि रणबीर  कपूर और आलिया भट्ट ने सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो दोनों ने 28 सितंबर यानि रणबीर के जन्मदिन के मौके पर सगाई की है। ये सगाई दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से की गई है।  हालांकि अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन ये खबर फिर भी चर्चा में बनी हुई है।

View this post on Instagram

रणबीर-आलिया की सगाई की चर्चाओं का अहम कारण बताया जा रहा है दोनों सितारों की मांओं के साथ की फोटो। दरअसल नीतू सिंह ने रणबीर के जन्मदिन पर एक फोटो पोस्ट की थी।  इस फोटो में नीतू सिंह और सोनी राजदान इस तस्वीर में साथ में नजदीक हैं और रणबीर दोनों के पीछे खड़े हैं आलिया आगे हैं।  इसके बाद से इस बात का कयास लगाया जाने लगा है।

वहीं, खबरों की मानें तो रणबीर के जन्मदिन पर बहुत सादे और पारिवारिक माहौल में रणबीर-आलिया ने सगाई कर ली है। नीतू कपूर इस बात पर लगातार जोर दे रही थीं कि दोनों को अब अपनी रिलेशनशिप को नए स्तर पर ले जाना चाहिए। 

वहीं, बीते कई दिनों से दोनों सितारों को एक साथ देखा जा रहा है। इतना ही नहीं रणबीर और आलिया ने दबी जुबांन में एक दूसरे के रिश्ते को स्वीकार भी किया है। साथ ही ये सभी को पता है इस बार रणबीर ने अपना जन्मदिन आलिया के साथ मनाया था इसका एक और फ्रूप आलिया के केक बनाते हुए की फोटो हैं। 

Web Title: ranbir kapoor and alia bhatt secretly engaged on birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे