रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में होगी इस सुपरस्टार की एंट्री, नाम जानकर हौरान हो जाएंगे आप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2019 09:14 AM2019-06-24T09:14:35+5:302019-06-24T09:14:35+5:30
फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फैंस से रुबरु होने को तैयार है।
बॉलीवुड की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त अपनी शूटिंग के समय से ही चर्चा में है। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फैंस से रुबरु होने को तैयार है। फिल्म दो भागों में आपको मनोरंजित करने वाली है। अब फिल्म में एक सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही है।
आलिया और ऱणबीर की फोटो शूटिंग से जुड़ी आए दिन सामने आती रहती हैं। हाल ही में दोनों ने वाराणसी में फिल्म की शूटिंग की है। अब ब्रह्मास्त्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार इस फिल्म ने सुपर स्टार शाहरुख खान की एंट्री होने जा रही है।
खबर के अनुसार फिल्म से ज़ुड़े सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म के शाहरुख को अप्रोच किया गया है। फिल्म में उनका किरदार छोटा लेकिन बेहद अहम होगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही किंग खान इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
हालांकि इस बात की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस खबर से इतना साफ है कि ये फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा।
बता दें कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।