Ramayan के 'लक्ष्मण' की ये पुरानी फोटो हुई वायरल, हैंडसम लुक पर आया फैंस का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2020 01:38 PM2020-04-16T13:38:55+5:302020-04-16T13:38:55+5:30

रामायण (Ramayan) के लक्ष्मण (Laxman) यानी एक्टर सुनील लहरी (Actor Sunil Lahri) की एक पुरानी फोटो (Old Photo) जबरदस्त वायरल हो रही है

ramayan laxman actor sunil lahri old pictures viral | Ramayan के 'लक्ष्मण' की ये पुरानी फोटो हुई वायरल, हैंडसम लुक पर आया फैंस का दिल

Ramayan के 'लक्ष्मण' की ये पुरानी फोटो हुई वायरल, हैंडसम लुक पर आया फैंस का दिल

Highlightsरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। ऐसे मे अब शो से जुड़ी दिलचस्प कहानियां फैंस के सामने पेश की जा रही है जो लोगों को नहीं पता है। शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।शो में उनके गुस्से और प्यार को दुनिया ने देखा लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये गुस्सा सुनील लहरी को असली में आता था।

बीते कुछ दिनों से लक्ष्मण (Laxman) का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके हैंडसम लुक्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं। फैंस सुनील की इस फोटो पर शानदार कमेंट कर रहे हैं।

ये फोटो सुनील ने 31 दिसंबर 2019 को पोस्ट की थी, जो काफी पुरानी है, जिसमें उनको हैंडसम लुक देखने को मिल रहा है। फोटो देखकर हर आयु के लोग लक्ष्मण उर्फ सुनील के दीवाने हो गए हैं और उनकी इस फोटो पर अब इतने दिनों बाद कमेंट कर रहे हैं।

फोटो देखकर फैंस पूरी तरह से क्रेजी हुए जा रहे हैं। रामायण के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लक्ष्मण यानी सुनील लहरी की इन तस्वीरों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। इस फोटो पर लोगो मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है इतने हैंडसम लक्ष्मण हों तो सूपनखा का क्या दोष।


सुनील लहरी ने  रामानंद के साथ सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि उनके शो 'विक्रम-बेताल' में भी काम किया है। एक्टर ने 1990 में आए टीवी शो 'परम वीर चक्र' में सेकंड लेफ्टिनेंट राम रघुबा राने का रोल करके भी तारीफें बटोरी थीं।


Web Title: ramayan laxman actor sunil lahri old pictures viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे