रामायण: 'लक्ष्मण' ने खुद 33 साल बाद टीवी पर देखा मेघनाद वध, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये अनोखी फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 07:13 AM2020-04-17T07:13:09+5:302020-04-17T07:13:09+5:30
रामायण (Ramayan) में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने मेघनाद वध (Meghnath Vadh) देखते अपनी तस्वीर शेयर की है
रामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। ऐसे मे अब शो से जुड़ी दिलचस्प कहानियां फैंस के सामने पेश की जा रही है जो लोगों को नहीं पता है। शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। सुनील की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में सुनील एक फोटो शेयर की है जो एक बार फिर से छा गई है।
सुनील ने अपने ट्विटर अकाउंट से रामायण देखते वक्त की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मेघनाद वध का सीन दिखाई दे रहा है। ये फोटो फैंस को काफी पसंद आई है और सोशल मीडिया पर छा गई है।
इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा है कि मेघनाद वध देखते हुए। इस तस्वीर में सुनील के हाव-भाव एकदम उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं जैसे वे अपने लक्ष्मण के किरदार में दिखाया करते थे। फोटो देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं 33 साल बाद भी वहीं स्टाइल।सुनील लहरी के तस्वीर पर बहुत से लोग कह रहे हैं कि लक्ष्मण को मेघनाद को देखकर गुस्सा आ गया होगा
कांचीपुरम में लक्ष्मण जी और हनुमान जी की दीवार कला। pic.twitter.com/Ts2Y9p9uNU
— Sachin (@SachinK23579415) April 16, 2020
रामायण 33 साल बाद फिर से पर्दे पर पेश की जा रही है। ऐसे में फैंस फिर से सीरीयल को देख रहे हैं और उनके अंदर की वहीं भावनाएं देखने को मिल रही हैं जो 33 साल पहले हुआ करती थीं। सीरियल को उतनी ही फैंस से प्यार मिल रहा है।