बर्थडे स्पेशल : इंटरव्यू में लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत, पढ़ें सुपरस्टार की सुपर लवस्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2018 09:15 AM2018-12-12T09:15:37+5:302018-12-12T09:16:01+5:30

12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्में रजनी जो भी फिल्म कर दें फैंस के लिए वह भगवान के प्रसाद के समान हो जाती है।

rajinikanth birthday special love story with his wife latha | बर्थडे स्पेशल : इंटरव्यू में लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत, पढ़ें सुपरस्टार की सुपर लवस्टोरी

बर्थडे स्पेशल : इंटरव्यू में लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत, पढ़ें सुपरस्टार की सुपर लवस्टोरी

साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अपने अभिनय और स्टाइल के कारण फैंस के बीच राज करते हैं। 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्में रजनी  जो भी फिल्म कर दें फैंस के लिए वह भगवान के प्रसाद के समान हो जाती है। रजनी के फैंन के केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हैं। अपने अभिनय के दमपर साधारण सी शक्ल रखने वाले रजनीकांत फैंस को अपनी दीवाने बनाए हुए हैं। ऐसे तो हर कोई रजनीकांत का दीवाना है लेकिन खुद रजनी किसी और के दीवाने हैं तो चलिए आज हम आपको रजनीकांत की लवस्टोरी के बारे में बताते हैं जो उनका हर फैन जानना चाहएगा-


यूं हुआ था प्यार 

ऐसे तो रजनीकांत की शादी को 37 साल हो गए हैं। लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत सालों पहले हुई थी। बात तब की है जब तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग वह कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी। यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इस दौरान  उनको एक इंटरव्यू के  रिक्वेस्ट आई ये एक कॉलेज की मैगजीन थी। रजनी ने हां कर दी। लेकिन जो लड़की साक्षात्कार लेने आई वह कई और नहीं लता रंगाचारी थीं जो अब उनकी पत्नी हैं। रजनी पहली ही नजर में उन पर फिदा हो गए थे। एक इंटरव्यू ने दोनों के बीच काफी बातचीत भी करवा दी। होता भी क्यों ना दोनों बंगलुरू  से जो थे।


ऐसे किया था प्रपोज

इस एक इंटरव्यू में रजनीकांत को एक बात का अहसास  हो गया था कि लता ही वह हैं जो उनका साथ जिंदगी भर का साथ दे सकती हैं। वह पूरे  इंटरव्यू में बस उनको ही देखे जा रहे थे। जैसे ही सवाल जवाब खत्म हुए रजनीकांत ने लता को प्रपोज कर दिया था। रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं। लेकिन लता भी जो रजनी की फैंन थी उन्होंने कहा कि इसके लिए उनको उनके घऱवालों से बात करनी होगी। रजनीकांत ने यह बात अपने करीबी दोस्त और तमिल सिनेमा कॉमेडियन वाई जी महेंद्रन को बताई। वाई जी महेंद्रन से लता की बहन की शादी होने जा रही थी। 

इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए। रजनीकांत और लता के दो बच्चे हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या। ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई है। धनुष भी फेमस एक्टर हैं। 

Web Title: rajinikanth birthday special love story with his wife latha

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे