राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर की फोटो, बताया एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...

By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2019 12:36 PM2019-01-30T12:36:31+5:302019-01-30T12:36:31+5:30

2008 में शादी के बंधन में बंधे राज और शिल्पा एक-दूसरे से प्यार के इजहार का एक भी मौका नहीं छोड़ते। राज ने हाल ही में अपने इंस्टा पर फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि शिल्पा से मिलकर उनके सारे सपने सच हो गए हैं।

raj kundras shares a photo with wife shilpa shetty and give a love note for her | राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर की फोटो, बताया एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर की फोटो, बताया एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...

सोमन कपूर की फिल्म एक लड़की तो देखा तो ऐसा लगा को लेकर इन दिनों चारों ओर चर्चा है। लोग ट्रेलर देखकर ना सिर्फ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं बल्कि अपने लव बर्ड्स के साथ फोटो शेयर करके #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga मोमेंट भी शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में रिसेंटली नाम आया है शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा का। जिन्होंने शिल्पा के साथ अपनी फोटो शेयर की हैं 
और बताया है कि शिल्पा उनके जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। 

इंस्टा पर शेयर की फोटो 

2008 में शादी के बंधन में बंधे राज और शिल्पा एक-दूसरे से प्यार के इजहार का एक भी मौका नहीं छोड़ते। राज ने हाल ही में अपने इंस्टा पर फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि उनके सारे सपने सच हो गए हैं। उन्होंने शिल्पा से उनका दिल मांगा था मगर शिल्पा ने उन्हें अपना सोल दे दिया है। राज लिखते हैं कि अपनी जिंदगी में ऐसी औरत को पाकर में बलेस्ड हूं। 

शिल्पा ने दिया रिप्लाई 

इस क्यूट कपल और ऑसम कैप्शन को देखकर शिल्पा भी खुद को नहीं रोक पाई। उन्होंने पति के इस पोस्ट पर कंमेंट कर डाला। आपको बता दें आने वाली एक फरवरी को सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हो रही है। जिसमें सोनम के साथ राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला दिखाई देंगे। 

अर्जुन ने भी की थी फोटो शेयर

इसी फिल्म के ट्रेलर आ जाने के बाद ही लोग #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga चला रहे हैं। हाल ही में सोनम के भाई अर्जुन कपूर ने भी इंस्टा पर फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने सोनम को स्पेशल बताया है। साथ ही उनकी फिल्म के लिए उन्हें बधाई भी दी है।  

Web Title: raj kundras shares a photo with wife shilpa shetty and give a love note for her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे