जेठानी के साथ प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By वैशाली कुमारी | Published: November 1, 2021 09:05 PM2021-11-01T21:05:42+5:302021-11-01T21:11:00+5:30

बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुर्खियां बटोरने वाली एक्टर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटोस और वीडियोस साझा करती हैं।

Priyanka shared pictures with Jethani, went viral on social media | जेठानी के साथ प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा , निक जोनास

Highlightsप्रियंका ने इंस्टाग्राम हैंडल में जो फोटो शेयर की है इसमें वह किसी हाल में बैठी हुई दिखाई दे रही है प्रियंका चोपड़ा का अपने ससुराल में बॉन्डिंग काफी अच्छा है

बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुर्खियां बटोरने वाली एक्टर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटोस और वीडियोस साझा करती हैं। प्रियंका चोपड़ा का अपने ससुराल में बॉन्डिंग काफी अच्छा है।अक्सर वह फोटोस और वीडियोस में उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई पड़ जाती हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह अपनी दोनों जेठानी सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। यह फोटो जोनास फैमिली की कॉमेडी शो को प्रमोट करते हुए पोस्ट की गई थी। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम हैंडल में जो फोटो शेयर की है इसमें वह किसी हाल में बैठी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है जिसमें शाइनिंग डॉट्स दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने बालों को खुला रखा है। प्रियंका के साथ उनकी जेठानी सोफी ने ब्लू और डेनियल ने वाइट आउटफिट कैरी किया है। तीनों काफी खुश दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'बीती रात के बारे में इन हसीनाओं के साथ कोने में सीनियर को भी मिस ना करें जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट देखे नेटफ्लिक्स पर 23 नवंबर को'। 

आपको बता दें कि जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट एक कॉमेडी शो है। जो 23 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज  किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा निक के साथ और उनके परिवार के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। प्रियंका के फैंस को यह फोटो बेहद पसंद आ रही है। लोग इस पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

Web Title: Priyanka shared pictures with Jethani, went viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे