दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका -निक ने की करोड़ की वेडिंग, ये रहा इस शाही शादी के खर्चे का पूरा ब्यौरा!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 7, 2018 10:07 AM2018-12-07T10:07:15+5:302018-12-07T10:07:15+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर में दो रिवाजों के साथ सात फेरे लिए हैं। निक और प्रियंका की शादी हर किसी की निगाहों में सामा गई है।

priyanka nick wedding-priyanka chopra-nick jonas total wedding cost | दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका -निक ने की करोड़ की वेडिंग, ये रहा इस शाही शादी के खर्चे का पूरा ब्यौरा!

दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका -निक ने की करोड़ की वेडिंग, ये रहा इस शाही शादी के खर्चे का पूरा ब्यौरा!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर में दो रिवाजों के साथ सात फेरे लिए हैं। निक और प्रियंका की शादी हर किसी की निगाहों में सामा गई है। इस शाही शादी में ऐसे में तो बहुत कम लोग शामिल हुए लेकिन जो फोटो सामने आईं उनसे एक बात साफ है जो भी शामिल हुए वो इसको कभी भूल नहीं पाएंगे। राज महाराजाओं जैसी इस शादी में हजारों नहीं देसी गर्ल और निक ने करोड़ों खर्च किए। हांलाकि मौका भी दोनों के जीवन का सबसे खास जो था। अब इस शादी के बाद सामने आया है कि आखिर इस  भव्य शादी में कितना खर्चा हुआ है। 

जानें कितना हुआ खर्चा

टाइम्स की खबर करोड़ों का खर्चा हुआ है। यानि दीपिका रणवीर जो विदेश में शादी करने गए थे उसके मुकाबसे कई गुना ज्यादा। जहां देसी गर्ल की शादी हुई वहां एक दिन के लिए पैलेस रूम की कीमत 47, 300 हजार है । वहीं ऐतिहासिक सुईट के लिए 65,300 रुपए, रॉयल सुईट के लिए 1.45 लाख, ग्रांड रॉयल सुईट के लिए 2.30 लाख, प्रेजिडेंशियल सुईट के लिए 5.04 लाख रुपये देने होते हैं। ऐसे में पूरे होटल का 1 दिन का खर्चा लगभग 64.40 लाख रुपए है।

 प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया है । ऐसे में  प्रियंका-निक को होटल के लिए करीब 3.2 करोड़ रुपए दिया होगा।न्यू की कीमत और प्री-वेडिंग रस्मों को मिलाकर पीसी-निक को करीबन 3.93 करोड़ हुए हैं।वहीं, हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए जबकि खाने-पीने पर 43 लाख रुपये का खर्च आया है। 

शादी बाकी की रस्मों को अगर देखा जाए तो ये खर्चा 4.13 करोड़ हुआ है। मेंहमानों के खाने पर 43 लाख रुपये खर्च हुए। मेंहदी से लेकर संगीत और आतिशबाजी को जोड़ कर ये आंकड़ा 4.13 करोड़ रुपये होता है। जबकि अभी भी क्लिर नहीं हो पाया है कि दोनों ने शादी में कुल कितना खर्चा किया है।


देसी गर्ल की शादी पर लगे आरोप

अमेरिकी गायक निक जोनस के भाई जॉ जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है। यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। 

लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया।  जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। 

‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। वहीं जॉ जोनस ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। 

अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

Web Title: priyanka nick wedding-priyanka chopra-nick jonas total wedding cost

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे