हो गया खुलासा! इसलिए रिसेप्शन के बाद देर रात पति निक के साथ सलमान के घर गईं थीं प्रियंका
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2018 11:24 AM2018-12-26T11:24:11+5:302018-12-26T11:24:25+5:30
मुंबई रिसेप्शन में सलमान के शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सलमान खान के घर पहुंची।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच मनमुटाव की खबरें हाल ही में सामने आईं थीं। प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत में रोल करने से मना कर दिया था जिसके बाद से कहा गया था कि दबंग खान उनसे नाराज हैं। लेकिन हाल ही में वह देसी गर्ल के रिसेप्शन में जब पहुंचे तो सारी बातों पर विराम लग गया।
इतना ही नहीं मुंबई रिसेप्शन में सलमान के शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सलमान खान के घर पहुंची। खबरों की मानें तो प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान का परिवार शामिल नहीं हो पाया था, सलमान के परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में मौजूद उनके घर पहुंची थी।
वही सलमान खान की बहन अर्पिता प्रियंका चोपड़ा की काफी अच्छी दोस्त हैं। वह सलमान की मां से मिलने यहां पति के साथ पहुंची थीं। जबकि अर्पिता प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर गई थीं। प्रियंका और निक की क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान अर्पिता खान, प्रियंका की ब्राइड्ल मेट भी बनी थीं।
इंडिया में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब प्रिंयका अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अब एक बात साफ है कि सलमान और प्रियंका के बीच फिर से दोस्ती हो गई है और दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर मन मुटाव नहीं है।