अमेजन के साथ धमाल मचाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, मिलियन डॉलर की डील हुई फाइनल

By अमित कुमार | Published: July 1, 2020 12:32 PM2020-07-01T12:32:17+5:302020-07-01T12:32:17+5:30

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती रही हैं।

Priyanka Chopra signs multimillion dollar deal with Amazon Prime | अमेजन के साथ धमाल मचाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, मिलियन डॉलर की डील हुई फाइनल

प्रियंका ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी जानकारी। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है।इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ दो साल के लिए फर्स्ट लुक टेलीविजन डील की है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। 

प्रियंका ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर,  मैं भाषा और जगह से इतर हमेशा दुनिया पर से आने वाले क्रिएटिव कंटेंट के लिए खुले कैनवास का सपना देखा है। यह हमेशा मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के डीएनए में रहा है और अब अमेज़न इस फाउंडेशन के नई नीव दे रहा है।' प्रियंका के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

कभी परिवार वाले ही उड़ाते थे प्रियंका का मजाक

अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके परिवार वाले ही उनके रंग को लेकर काफी मजाक उड़ाया करते थे। उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें चिढ़ाया करते थे। प्रियंका ने इन सब बातों को नजर अंदाज कर पूरा फोकस अपने गोल पर रखा था। 

नेपोटिज्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही यह बात

इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

Web Title: Priyanka Chopra signs multimillion dollar deal with Amazon Prime

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे