ऑफिस से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें, निक जोनस ने किया बेहतरीन कमेंट

By मनाली रस्तोगी | Published: August 28, 2020 08:22 AM2020-08-28T08:22:33+5:302020-08-28T08:22:33+5:30

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के लिए शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में उनकी इन तस्वीरों पर निक जोनस ने कमेंट किया है।

Priyanka Chopra shares sun kissed photos Nick Jonas leaves cute comment | ऑफिस से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें, निक जोनस ने किया बेहतरीन कमेंट

ऑफिस से प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें, निक जोनस ने किया बेहतरीन कमेंट

Highlightsइस पोस्ट में प्रियंका येलो कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। खास बात तो ये है कि अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपनी पत्नी के पोस्ट पर कमेंट किया है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर ही फैंस के साथ शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें ऑफिस की हैं। इस पोस्ट में प्रियंका येलो कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। 

खास बात तो ये है कि अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपनी पत्नी के पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने दिल वाले एमोजी बनाए हैं। वहीं, फैंस के बीच प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को प्रियंका का ये अंदाज काफी पसंद आया। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने काम के अलावा सोशल वर्क के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्हें अक्सर ही जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा जाता है। 

हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। यही नहीं, असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने बारिश की वजह से तकलीफ झेल रहे लोगों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा, 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'

Web Title: Priyanka Chopra shares sun kissed photos Nick Jonas leaves cute comment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे