अमेरिका में मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' के लगे कवर, प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Published: April 6, 2022 02:20 PM2022-04-06T14:20:31+5:302022-04-06T14:39:14+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भांजी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह लॉस ऐंजिलिस में एक 'मेड इन इंडिया' कवर वाले मैनहोल के पास पोज देते हुए नजर आईं।

Priyanka Chopra shares picture of Made in India cover on America manhole | अमेरिका में मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' के लगे कवर, प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर

अमेरिका में मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' के लगे कवर, प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर

Highlightsअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अमेरिका में एक मैनहोल पर लगे मेड इन इंडिया के कवर की तस्वीर साझा की मैनहोल पर लगे कवर के पास प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भांजी के साथ पोज देते नजर आईं

लॉस एंजिल्सः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स में एक भारतीय निर्मित मैनहोल कवर के पास पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा किया। इस दौरान अभिनेत्री के साथ उनकी भांजी कृष्णा भी थीं।

तस्वीर में प्रियंका कैमरे के लिए पोज देते हुए मैनहोल कवर के बगल में बैठी नजर आईं। प्रियंका ने पूरी बाजू की टी-शर्ट, जंग लगे रंग की पैंट और काले जूते के ऊपर सफेद जर्सी पहनी थी। अभिनेत्री ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा था, बड़े-बड़े झुमके पहने और एक फैनी बैग भी साथ दिखीं। वहीं भांजी कृष्णा ने पीले रंग की पोशाक, जैकेट, लाल टोपी और गुलाबी जूते पहने हुए थे।

मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' लिखा हुआ था। तस्वीर को साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा, "#madeinindia।" उन्होंने अपनी चचेरी बहन दिव्या ज्योति और उनकी बेटी कृष्णा को भी टैग किया। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति व सिंगर निक जोनस के बेसबॉल मैच की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

Web Title: Priyanka Chopra shares picture of Made in India cover on America manhole

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे