बॉलीवुड पर चढ़ा Sibling Day का बुखार, प्रियंका, सारा और अर्जुन कपूर ने अपने सिबलिंग्स को किया स्पेशल विश

By मेघना वर्मा | Published: April 11, 2019 01:21 PM2019-04-11T13:21:16+5:302019-04-11T13:21:16+5:30

अर्जुन कपूर ने भी अपनी बचपन की फोटो शेयर करके बहन अनशुला कपूर को विश किया है। इस फोटो में अर्जुन की मां मोना भी दिखाई दे रही हैं।

Priyanka Chopra, Sara Ali Khan, Arjun Kapoor wish siblings day | बॉलीवुड पर चढ़ा Sibling Day का बुखार, प्रियंका, सारा और अर्जुन कपूर ने अपने सिबलिंग्स को किया स्पेशल विश

बॉलीवुड पर चढ़ा Sibling Day का बुखार, प्रियंका, सारा और अर्जुन कपूर ने अपने सिबलिंग्स को किया स्पेशल विश

पूरे वर्ल्ड में आज सिबलिंग डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसका बुखार बॉलीवुड पर भी देखने को मिल रहा है। तभी तो आपके चहेते सितारे अपने-अपने सिबलिंग्स को स्पेशल तरीके से विश करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने अपने भाई-बहनों को अपना क्राइम पार्टनर बताया है तो किसी ने अपना फेवरेट। सारा अली खान से लेकर रणबीर कपूर तक सभी ने अपने भाई-बहनों को इस दिन की बधाई स्पेशल अंदाज में दी है। 

सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम खान के साथ अपनी बचपन की तस्वीरों को शेयर कर सिबलिंग्स डे की बधाई दी है। बचपन की इस फोटो में दोनों बेहद क्यूट दिख रहे हैं। सारा ने फोटो शेयर करके लिखा है, 'हैप्पी वर्ल्ड सिबलिंग डे टू माई नॉट सो लिटिल ब्रदर्स...' 

अर्जुन कपूर ने भी अपनी बचपन की फोटो शेयर करके बहन अनशुला कपूर को विश किया है। इस फोटो में अर्जुन की मां मोना भी दिखाई दे रही हैं। अर्जुन और अनशुला दोनों ही फोटो में बेहद क्यूट लग रही हैं। 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने भाई को सिबलिंग डे की बधाई दी है। प्रियंका ने लिखा, 'दिस गाए हियर अमेजिंग...फुल ऑफ लाइफ एंड आईडिया, माई बेबी ब्रदर' 

शिल्पा शेट्टी ने भी बहन शमिता शेट्टी को सिबलिंग डे की बधाई दी है। उन्हें बेस्ट फ्रेंड भी बताया है। 

रणबीर कपूर की बहन रिद्धीमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणबीर के साथ फोटो शेयर कर सिबलिंग डे की बधाई दी है। 

 

Web Title: Priyanka Chopra, Sara Ali Khan, Arjun Kapoor wish siblings day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे