ससुराल में डरकर रह रही प्रियंका चोपड़ा तो पति निक के कारण शादी की अधूरी रह गई ये इच्छा, जानें क्या?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2019 08:59 AM2019-02-07T08:59:26+5:302019-02-07T09:24:44+5:30

प्रियंका अपनी शादी किसी निजी आइसलैंड पर करना चाहती थी, लेकिन निक जोनास भारत में शादी करना चाहते थे। इस बात को खुलासा प्रियंका ने किया है।

priyanka chopra reveals about her indian marriage with nick jonas | ससुराल में डरकर रह रही प्रियंका चोपड़ा तो पति निक के कारण शादी की अधूरी रह गई ये इच्छा, जानें क्या?

ससुराल में डरकर रह रही प्रियंका चोपड़ा तो पति निक के कारण शादी की अधूरी रह गई ये इच्छा, जानें क्या?

Highlightsप्रियंका ने खुलासा किया है कि वह अपनी शादी भारत में नहीं करना चाहती थींफैंस को हैरानी होगी कि निक चाहते थे कि भारत से शादी हो और राजस्थान को उन्होंने ही फेरों के लिए चुना था


प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है।  शादी के बाद से दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। खासकर देसी दर्ल की ससुराल वालों के साथ की फोटो फैंस के बीच खूब छाई रहती हैं।

लेकिन शादी के इतने दिन बाद भी प्रियंका निक के घर पर कैसे रहती हैं यह बात ज्यादा लोगों को नहीं पता होगी। अब देसी गर्ल ने एक चैट शो के दौरान बेहद मजेदार खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा है कि न निक के घर पर हर चीज पर्फेक्ट है। जैसे उनकी अलार्म घड़ी चलती है, लाइट्स ठीक हैं, मेरी डोरबेल तक नहीं काम करती है।

प्रियंका ने कहा है कि जब मैंने निक के घर पर रुकना शुरू किया, मैं बहुत नर्वस हो जाती थी। जब सब कुछ इतना साफ हो कि आपको जूते उतारने पड़ें तो परेशान होती है। उनका घर पर्फेक्ट है। मेरी डॉग ने उनके कार्पेट पर पहली बार सू-सू कर दिया। यह कार्पेट वाइट था। निक के घर आने से पहले मैंने क्लीनर्स, बेकिंग सोडा, स्क्रब, एलबो ग्रीस सब इस्तेमाल कर डाला। मैंने इसे साफ कर दिया लेकिन उनको पता चल गया और बोले, डायना ने किया।

ये रह गई अधूरी इच्छा

एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रियंका अपनी शादी किसी निजी आइसलैंड पर करना चाहती थी, लेकिन निक जोनास भारत में शादी करना चाहते थे। इस बात को खुलासा प्रियंका ने किया है। देसी गर्ल ने बताया कि निक मेरे घर से शादी करना चाहते  और राजस्थान में शादी करने का प्लान उनका ही था। वह मालदीव और मॉरीशस जैसे विकल्पों पर विचार कर रही थीं लेकिन हर बार एक सवाल जरूर सामने आता था कि सारी सामग्री और सब लोगों को उस जगह तक लेकर कैसे जाया जाएगा।

Web Title: priyanka chopra reveals about her indian marriage with nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे