तो इसलिए निक को ओल्ड मैन कह कर बुलाती हैं वाइफ प्रियंका चोपड़ा, कहा- कभी नहीं सोचा था कि...
By मेघना वर्मा | Published: April 13, 2019 10:02 AM2019-04-13T10:02:01+5:302019-04-13T10:02:01+5:30
प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं के मुद्दे पर भी अपे कई सारे विचार रखे। प्रियंका जल्द ही द स्काई इज पिंक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने काम और अपने बिदांस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हॉलीवुड के सिंगर और एक्टर निक से बीते साल शादी रचाने वाली प्रियंका चोपड़ा से आज भी लोग उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस विमन इन द वर्ल्ड समिट के पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया था। यही उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किये।
प्रियंका चोपड़ा से जब उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि निक जोनस से उनकी शादी होगी। प्रियंका ने बताया कि निक शुरू से ही काफी स्पोर्टिव रहे हैं। आज भी प्रियंका के काम करने को लेकर और उनके काम को महत्व देने की चीजों को लेकर निक बहुत स्पोर्टिव हैं।
ओल्ड मैन कहकर बुलाती हैं
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए प्रियंका ने बताया कि वो निक को घर पर ओल्ड मैन जोनस कहकर बुलाती हैं। प्रियंका ने कहा उनके लिए निक ओएमजे हैं। इसीलिए वो निक को इस नाम से बुलाती हैं। शादी के बाद प्रियंका बेहद की बिंदास तरीके से लाइफ जी रही हैं। प्रियंका ने कहा, 'निक बहुत स्मार्ट हैं, मैच्योर हैं मेरे लिए बहुत अच्छे हैं।'
महिलाओं के मुद्दों पर रखी अपनी बात
प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं के मुद्दे पर भी अपे कई सारे विचार रखे। प्रियंका ने कहा कि सोशल मीडिया ने महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने और अपने विचारों को कहने का मौका दिया है। पहले ऐसा नहीं था। मगर आज अगर लड़कियों के साथ कुछ गलत हो रहा है तो वो सोशल मीडिया पर भी अपनी आवाज उठा सकती हैं।