जब पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा से चिल्लाते हुए किया सवाल, देसी गर्ल ने दिया करारा जवाब

By मेघना वर्मा | Published: August 11, 2019 01:43 PM2019-08-11T13:43:48+5:302019-08-11T13:43:48+5:30

वीडियो ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है जहां लाइव इवेंट में प्रियंका चोपड़ा बोल रही थीं। इसी इवेंट में एक पाकिस्तानी लड़की ने उनके एक ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किया।

Priyanka Chopra reactions on the girl who yelled on her | जब पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा से चिल्लाते हुए किया सवाल, देसी गर्ल ने दिया करारा जवाब

जब पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा से चिल्लाते हुए किया सवाल, देसी गर्ल ने दिया करारा जवाब

Highlightsप्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं।प्रियंका ने पति निक के साथ मेट गाला 2019 में शिरकत की थी।

प्रियंका चोपड़ा बाॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपनी बात से वह सामने वाले को लाजवाब कर देती हैं। रिसेंटली एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा से एक इवेंट में पाकिस्तानी लड़की ने चिल्लाते हुए सवाल किया। इसके बाद देसी गर्ल ने उसे करारा जवाब दिया। 

बता दें वीडियो ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है जहां लाइव इवेंट में प्रियंका चोपड़ा बोल रही थीं। इसी इवेंट में एक पाकिस्तानी लड़की ने उनके एक ट्वीट को लेकर उनसे सवाल किया। बात बोलते-बोलते लड़की एक्ट्रेस पर भड़क गई। जिस ट्वीट की लड़की बात कर रही थी वह भारतीय सेना के लिए किया गया था। इस ट्वीट को लेकर प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर को लेकर सवाल पूछा था।

लड़की ने कहा, आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं।' लड़की चुप हो जाती है और इसी बीच प्रियंका कहती हैं कि बोलती रहिए मैं सुन रही हूं।

लड़की की इस बात पर प्रियंका ने बड़ी शांति से कहा, 'देखिए मेरे दोस्त दोनों मुल्क में हैं। मैं भारत से हूं। मैं युद्ध को पसंद नहीं करती। एक राष्ट्रभक्त हूं इसीलिए माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों के इमोशन को ठेस पहुंचाई जो मुझसे प्यार करते हैं।'

प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है सभी को अपने मिडिल ग्राउंड में होना चाहिए उसी पर चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे अभी आपने किया और मेरे ऊपर चिल्लाने लगी...चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार करने आए हैं।' इसके बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज गया।

Web Title: Priyanka Chopra reactions on the girl who yelled on her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे