प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया मेहमान, देखें Video
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 27, 2019 01:09 PM2019-11-27T13:09:04+5:302019-11-27T13:09:04+5:30
शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले निक और प्रियंका के घर एक नया सदस्य आ गया है
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने घर के एक नए फैमिली मेंमर से फैंस को रूबरू करवाया है।
शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले निक और प्रियंका के घर एक नया सदस्य आ गया है।उनका जर्मन शेफर्ड पेट है जिसका नाम उन्होंने गीनो जोनस रखा है। ये कोई और नहीं एक कुत्ता है। ये प्रियंका ने निक को गिफ्ट किया है।
वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंका सो रहे निक को गुड मार्निंग बोलकर उठाती हैं और फिर गीनो निक के पास आ आते हैं और उनके साथ खेलने लगते हैं। वह निक को उठाने की कोशिश करते हैं।इस वीडियो को निक ने शेयर करते हुए लिखा, 'आज सुबह प्रियंका घर आई इस बेस्ट सरप्राइज के साथ। हमारे नए पप्पी (कुत्ते का बच्चा) गीनो द जर्मन से मिलो। मैं सुबह जबसे उठा हूं तब से स्माइल कर रहा हूं और तब समझ आया कि हुआ क्या है। थैंक यू प्रियंका चोपड़ा।
वहीं, प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए निक को एनीवर्सरी विश किया है।बता दें कि इससे पहले मई में भी प्रियंका के घर नया पेट आया था जिसका नाम उन्होंने बैली चोपड़ा रखा था। इसके अलावा उनका एक और पेट डियाना चोपड़ा है।