निक जोनस के भईया और भाभी ने किया प्रियंका का बचाव, निक को शादी कर फंसाने का देसी गर्ल पर आरोप!

By भाषा | Published: December 6, 2018 02:29 AM2018-12-06T02:29:16+5:302018-12-06T14:07:20+5:30

यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’

priyanka chopra nick jonas wedding: Nick brother says totally disgusting article | निक जोनस के भईया और भाभी ने किया प्रियंका का बचाव, निक को शादी कर फंसाने का देसी गर्ल पर आरोप!

निक जोनस के भईया और भाभी ने किया प्रियंका का बचाव, निक को शादी कर फंसाने का देसी गर्ल पर आरोप!

Highlightsआरोप था कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर लिखा यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे। अभिनेत्री सोनम कपूर,  स्वरा भास्कर, गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया है।

अमेरिकी गायक निक जोनस के भाई जॉ जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है।

यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। 

लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। 



जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। 

‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' 

अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। वहीं जॉ जोनस ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। 

अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

Web Title: priyanka chopra nick jonas wedding: Nick brother says totally disgusting article

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे