प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का उड़ाया मजाक, एज गैप को लेकर कह दी ये बात

By वैशाली कुमारी | Published: November 24, 2021 09:45 PM2021-11-24T21:45:27+5:302021-11-24T21:47:19+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Priyanka Chopra made fun of Nick Jonas, said this about the age gap | प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का उड़ाया मजाक, एज गैप को लेकर कह दी ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का उड़ाया मजाक, एज गैप को लेकर कह दी ये बात

Highlights प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निक जोनस का मजाक उड़ाते हुए दिखाई पड़ रही हैप्रियंका ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है यह वीडियो "जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट" नाम के शो का है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के लिए अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निक जोनस का मजाक उड़ाते हुए दिखाई पड़ रही है। प्रियंका इस वीडियो में अपने और निक जोनस के बीच 10 साल के एज गैप के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो के शुरुआत में वह अपने पति और उनके भाइयों का मजाक बनाती हैं। इसके बाद वह अपने और निक जोनस के ऐज गैप के बारे में बोलती हैं। वो कहती हैं कि वे दोनों एक साथ कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और एक दूसरे को सिखाते हैं जैसे निक प्रियंका को टिक टॉक के बारे में सिखाते हैं। वहीं प्रियंका निक को सक्सेसफुल एक्टिंग करियर के बारे में बताती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अपने पति और उनके भाइयों को रात के खाने में रोस्ट करने का एक अच्छा मौका.. एक जोनस होने का फायदा। 

प्रियंका ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है यह वीडियो "जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट" नाम के शो का है। यह शो कल रात यानी 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। शो के नाम से ही स्पष्ट है कि यह हंसी मजाक वाला शो है। प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है यह उस शो का छोटा सा क्लिप है। वीडियो में जब प्रियंका निक और उनके भाइयों की हंसी उड़ा रही हैं तो इसे देखकर निक और उनके भाई भी जोर जोर से हंसने लगते हैं। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में चर्चा का विषय बन गई थी। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया से जोनस सरनेम हटा लिया था। इसके बाद प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरे फैलने लगी थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां ने इसे झूठ बता कर लोगों से गलत खबर ना फैलाने की अपील की।

Web Title: Priyanka Chopra made fun of Nick Jonas, said this about the age gap

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे