प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को करवाई बरेली से लेकर मिस वर्ल्ड तक के सुहाने सफर की सैर, देखें वीडियोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 30, 2020 04:24 PM2020-09-30T16:24:43+5:302020-09-30T16:24:43+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वीडियो शेयर करके फैंस को अपने अब तक के शानदार सफर की सार कराई है।

Priyanka Chopra made fans go on a pleasant trip from Bareilly to Miss World, see videos | प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को करवाई बरेली से लेकर मिस वर्ल्ड तक के सुहाने सफर की सैर, देखें वीडियोज

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को करवाई बरेली से लेकर मिस वर्ल्ड तक के सुहाने सफर की सैर, देखें वीडियोज

Highlightsप्रियंका चोपड़ा फैंस के दिलों पर राज करती हैं प्रियंका की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं

प्रियंका चोपड़ा फैंस के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका ने एक्टिंग का लोहा मजवाया है। बरेली जैसे शहर से अपने करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड और बॉलीवुड का जाना माना नाम है। 

 करियर के इस मुकाम कर आकर प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी के जरिए अब पूरी दुनिया को अपने स्ट्रगल के बारे में बताने जा रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा एक किताब के जरिए अपने पूरे जीवन को फैंस को बताने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बायोपिक का नाम अनटाइटल्ड रखा है।

प्रियंका चोपड़ा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर रही हैं। इन वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा कभी तो बरेली के घर में पोज देती दिख रही हैं तो कभी मिस वर्ल्ड का ताज पहने दिख रही हैं।   वीडियो में दिख रही एक और तस्वीर के जरिए प्रियंका चोपड़ा अपने मॉडलिंग के दिनों को याद कर रही हैं।

प्रियंका का करियर

मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी। हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी।

वर्ष 2015 में प्रियंका ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की।प्रियंका जुगल हंसराज निर्देशित फिल्म प्यार इम्पॉसिबल में नजर आयीं।फिल्म फैशन के बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा,  उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में 100 प्रतिशत दिया, जिसके लिए उन्हें कई बेहतरीन पुरुस्कारों से नवाजा गया। 

Web Title: Priyanka Chopra made fans go on a pleasant trip from Bareilly to Miss World, see videos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे