क्या प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत, यूं दिया सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 28, 2018 01:04 PM2018-10-28T13:04:01+5:302018-10-28T13:04:01+5:30

देसी गर्ल ने करवा चौथ पर निक के साथ की अपनी फीलिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

priyanka chopra karwa chauth fast for nick jonas | क्या प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत, यूं दिया सबूत

क्या प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत, यूं दिया सबूत

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी तारीखों को लेकर कई तरह के कयास इन दिनों चल रहे हैं। पहले कहा गया था कि दोनों दिसंबर में शादी करेंगें अब कहा जा रहा है कि ये कपल जनवरी में शादी के बंधन में बंध सकता है। ऐसे में प्रियंका जब भी निक से दूर होती हैं, तो वह उन्हें मिस करती हैं और इसकी गवाही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देता रहा है।

ऐसे में इस देसी गर्ल ने करवा चौथ पर निक के साथ की अपनी फीलिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें खिड़की पर पड़ी बारिश की बूंदे नजर आ रही हैं,  तस्वीर पर प्रियंका ने लिखा, "चांद छुपा बादल में। 

इसके बाद से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, वह चांद के इंतजार में थीं ताकि व्रत खोल सकें। वैसे प्रियंका की निक के साथ सगाई हो चुकी है तो ऐसे में अगर उन्होंने निक के लिए व्रत रखा तो फैंस के लिए जरुर खुशी देने वाली बात हो सकती है। लंबे वक्त तक निक संग अपने रिश्ते को छिपाती रहीं प्रियंका अब बेधड़क उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: priyanka chopra karwa chauth fast for nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे