प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हुए 4 करोड़, इस अंदाज में एक्ट्रेस ने किया सेलिब्रेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 15, 2019 11:00 AM2019-05-15T11:00:18+5:302019-05-15T11:00:18+5:30
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बढ़कर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ हो गई है। इस खास मौके को एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट भी किया, इसका एक वीडिया एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत ही लंबी है। इसका प्रूफ हाल ही में इंस्टाग्राम पर मिला है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बढ़कर 40 मिलियन यानी 4 करोड़ हो गई है। इस खास मौके को एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट भी किया, इसका एक वीडिया एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
देसी गर्ल के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस अपने फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताते हुए फैन्स को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है
इस खास विडियो के साथ प्रियंका ने अपने फैंस के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखकर भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के हर मेंबर के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
प्रियंका मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। देसी गर्ल बाद दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं जिनके इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 5 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं आलिया भट्ट की भी तीन करोड़ से ज्यादा की फैन फॉलोइंग है।