आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा MP की इस लड़की से हुईं प्रेरित, कहा- मुझे गर्व है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 13, 2020 07:26 AM2020-07-13T07:26:30+5:302020-07-13T07:26:30+5:30

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या आए दिन सोशल मीडिया पर काई ना कोई पोस्ट शेयर करती रही हैं

priyanka chopra inspired by girl from madhya pradesh | आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा MP की इस लड़की से हुईं प्रेरित, कहा- मुझे गर्व है...

15 साल की लड़की से प्रभावित हुईं प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा के लाखों फैंस हैंप्रियंका चोपड़ा मध्य प्रदेश की 15 साल की लड़की से प्रभावित नजर आ रही हैं

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा के लाखों फैंस हैं लेकिन प्रियंका इन दिनों एक बच्ची की फैन बनी नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा मध्य प्रदेश की 15 साल की लड़की से प्रभावित नजर आ रही हैं। इस लड़की के बारे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है और लिखा है कि मुझे गर्व है।

प्रियंका चोपड़ा ने जिस लड़की की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली है, उसने हाल ही में मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं में  98.75% मार्क्स लाकर 8वां स्थान प्राप्त किया है।  इस लड़की का नाम रोशनी भदौरिया  है, जो मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अंजूल गांव की रहने वाली है।

प्रियंका ने अपनी स्टोरी में  लिखा, अद्भुत, अंजूल गांव की रहने वाली रोशनी  स्कूल में पढ़ने के लिए एक गांव से दूसरे गांव साइकिल से रोजाना 24 किलोमीटर का सफर तय करती है।

इस दौरान उन्हें खराब रास्ते और खराब मौसम का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कक्षा 10वीं काफी अच्छे नंबरों से पास की है, वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहती हैं। मैं पढ़ाई को लेकर उनकी डेडिकेशन को देखकर काफी इंस्पायर्ड हुई। मुझे तुम पर गर्व है।

अगर 15 साल की रोशन की बात करें तो वह छोटी से उम्र में अपनी पढ़ाई के लिए हर रोज 12 किलो मीटर दूर मेहगांव के स्कूल में पढ़ने जाती है। रोशन 12 किलो मीटर साइकिल चलाकर जाती हैं।
 

 

Web Title: priyanka chopra inspired by girl from madhya pradesh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे