इस कारण से कोमा में चले जाते निक जोनस, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 3, 2019 10:36 AM2019-10-03T10:36:37+5:302019-10-03T10:36:37+5:30
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये खुलासा निक के निजी जिंदगी का है।
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर निक जोनस से 2018 दिसंबर में शादी की। दोनों शादी के बाद से लागातार सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन दोनों साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं। निक एक सिंगर और भारत में भी अब काफी फेमस हो गए हैं। निक हमेशा ही अपने दोनों भाईयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ की परफॉर्म करते हैं। हाल ही निक ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में भरोसा करना आसान नहीं है।
13 साल की उम्र में निक एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एंटरटेनमेंट टुनाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक ने हाल ही में 13 साल की उम्र के टाइप 1 डायबिटीज डायग्नॉस करवाने के बारे में बताया है। सिंगर ने बताया है कि जब उन्होंने इस बीमारी के बारे में पहली बार सुना तो वह इसके बारे में कुछ भी नहीं जाना करते थे।
जब मुझे पहली बार अपनी इस बीमारी के बारे में पता लगा तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता था लेकिन मुझे ऐसा लगा कि मैं मरने वाला हूं। उस वक्त मैंने अपने माता पिता से पूछा क्या मैं कभी सही हो पाऊंगा। उस वक्त मैं बहुत परेशान था मुझे ये डर सता रहा था कि मेरी पूरा लाइफ बदल गई है।
निक ने बताया है कि अगर मुझे उस समय एक दिन पहले अस्पताल नहीं ले जाता तो मैं कोमा में चला जाता। धीरे धीरे मुझे समझ आने लगा कि इस बीमारी को मैनेज किया जा सकता है। आज भी निक डायबिटीज के पैसेंट हैं लेकिन अब वह इसको मैनेट करके रखते हैं।
निक ने देसी गर्ल प्रियंका से उदयपुर में शादी की थी। दोनों में 10 साल की अंतर है। शादी के बाद प्रियंका द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही हैं।