प्रियंका चोपड़ा से हुई चूक, अनजाने में नजर आई इंगेजमेंट रिंग! देखें फोटो

By विवेक कुमार | Published: August 15, 2018 02:24 PM2018-08-15T14:24:37+5:302018-08-15T14:50:04+5:30

सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

Priyanka chopra flashes engagement ring | प्रियंका चोपड़ा से हुई चूक, अनजाने में नजर आई इंगेजमेंट रिंग! देखें फोटो

प्रियंका चोपड़ा से हुई चूक, अनजाने में नजर आई इंगेजमेंट रिंग! देखें फोटो

मुंबई, 15 अगस्त: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में जब प्रियंका से उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया के सवालों पर यह कहकर इंकार कर दिया था कि जरूरी नहीं की सारी बातें सबको पता हो। प्रियंका नहीं चाहती हैं कि वह अपनी सगाई की जानकारी लोगों को बताएं। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हुई है जिसमें वह रवीना टंडन के साथ सेल्फी लेते हुए इस इंगेजमेंट रिंग को दिखा रही हैं। 

प्रियंका की इस तस्वीर को रवीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मैं और प्रियंका चोपड़ा पाउट बनाते हुए। वैसे इस तस्वीर के बाद प्रियंका के फैन्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि निक से उनकी सगाई हो चुकी है।

 

ऐसी भी खबर है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

Web Title: Priyanka chopra flashes engagement ring

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे