शादी के पहले निक के साथ ऐसा काम करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, फैंस भी थामेगे सांसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 1, 2018 01:18 PM2018-08-01T13:18:22+5:302018-08-01T13:30:13+5:30

खबरों की मानें तो हाल ही में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से सगाई कर ली है।  

priyanka chopra doing some thing special with and nick jonas | शादी के पहले निक के साथ ऐसा काम करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, फैंस भी थामेगे सांसे

शादी के पहले निक के साथ ऐसा काम करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, फैंस भी थामेगे सांसे

मुंबई, 1 अगस्त : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से सगाई कर ली है।
 
जिसके बाद से खबरें आ रही हैं कि वह इसी साल सितंबर माह में निक के साथ सात फेरे भी लें लेंगी। लेकिन अभी तक खुद प्रियंका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच खबरों की मानें तो वह जल्द ही  निक के एक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

 कहा तो ये भी जा रहा है कि इस वीडियो में वह निक का साथ गायिकी में भी दे साथ दे सकती हैं। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो शादी के पहले का फैंस के लिए उनका ये खास तोहफा होगा। वहीं, इससे पहले निक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया के साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं। ये तो वक्त बताएगा कि ये खबर कितनी सच और कितनी अफवाह। वैसे खुद प्रियंका भी गानें में पीछे नहीं हैं। निक की तरह से वह भी एक बेहतरीन गायक हैं। 

देसी गर्ल ने 'एग्जॉटिक' और 'इन माय सिटी' जैसे गाने को गाकर फैंस के बीच तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने । 'यंग ऐंड फ्री' नाम के गाने में प्रियंका नजर आईं थीं खास बात ये थी कि उसको खुद उन्होंने लिखा भी था और इस गाने का म्यूजिक विल स्पार्क ने दिया था। ऐसे में अब निक के साथ उनका गाना फैंस के बीच उनकी एक नई पहचान कही जा सकती है।

अली अब्बास जफर के ट्वीट ने निक और प्रियंका की शादी की खबरों को हवा दी थी। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि- प्रियंका अब भारत का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं। हम उनके लिए खुश हैं। वहीं डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने प्रियंका को बधाई भी दी है। 

वहीं, अब कहा जा रहा है कि सितंबर में प्रियंका अपने परिजनों के सामने निक के साथ फेरे लेंगी। इतना ही नहीं इन दोनों की शादी ईसाई और हिंदू दोनों धर्मों के हिसाब से होगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि इनकी शादी की सारी तैयारियां हो भी चुकी हैं।

मनोरंजन और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: priyanka chopra doing some thing special with and nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे