जल्द प्रियंका चोपड़ा के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, घर के नए मेहमान का यूं किया एक्ट्रेस ने वेलकम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 28, 2019 09:38 AM2019-02-28T09:38:00+5:302019-02-28T09:38:00+5:30

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने पति निक जोनस के साथ दिल्ली आई हुई हैं।

priyanka chopra brother siddharth chopra roka ceremony | जल्द प्रियंका चोपड़ा के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, घर के नए मेहमान का यूं किया एक्ट्रेस ने वेलकम

जल्द प्रियंका चोपड़ा के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, घर के नए मेहमान का यूं किया एक्ट्रेस ने वेलकम

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने पति निक जोनस के साथ दिल्ली आई हुई हैं। शादी के 3 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा अपने देश एक खास मक्सद से आई हैं।

दरअसल देसी गर्ल के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी होने वाली है। शादी से पहले सिद्धार्थ का रोका सेरेमनी का फंग्शन हुआ है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने ही फोटो पोस्ट करके दे दी है।

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ दिल्ली बेस्ट इशिता कुमार के साथ शादी करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ और इशिता के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बीते साल दिसंबर में प्रियंका ने निक से शादी की थी। देसी गर्ल ने सिद्धार्थ और इशिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इन दोनों को रोका सेरेमनी की शुभकामनाएं दी हैं। देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'मैं अपने छोटे भाई पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। इशिता कुमार मैं तुम्हारा अपने परिवार में वेलकम करती हूं। तुम दोनों अपने जीवन में हमेशा खुश रहो। तुम दोनो एक साथ अच्छे लग रहे हो। मैं दुआ करती हूं कि तुम दोनों दुनिया की सबसे अच्छी जोड़ी रहो।'

इस रोरा सेरेमनी में प्रियंका के साथ-साथ निक भी देसी अवतार में नजर आए। प्रियंका ने जहां अनारकली में दिखीं तो वहीं निक आइवरी कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं। देसी आउटफिट में भी निक बेहद डैशिंग लगे।

Web Title: priyanka chopra brother siddharth chopra roka ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे